घूसखोर इंजीनियर पर ‘निगरानी’ का एक्शन: ₹1.45 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, सीतामढ़ी में हड़कंप!

मुजफ्फरपुर भ्रष्टाचार के खिलाफ सूबे की सरकार और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी मछली को जाल में फंसाया है। सीतामढ़ी जिले के पुपरी, जनकपुर रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की विशेष टीम ने छापेमारी कर कनीय अभियंता (Junior Engineer) विजय कुमार शर्मा को 1,45,000 रुपये (एक लाख पैंतालीस हजार) की मोटी घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


 कानून के शिकंजे में घूसखोर: ₹1,45,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार सीतामढ़ी (पुपरी) नगर परिषद के कनीय अभियंता विजय कुमार शर्मा (लाल घेरे में) को अपनी गिरफ्त में लेकर जाते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिसकर्मी।

 काम के बदले मांग रहा था कमीशन

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर विजय कुमार शर्मा एक कार्य आवंटित करने के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का कड़ाई से सत्यापन कराया। जैसे ही सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने के पुख्ता प्रमाण मिले, विभाग ने तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया।

डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में बिछाया गया जाल

निगरानी ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक (DSP)  पवन कुमार-I के नेतृत्व में एक विशेष धावादल  का गठन किया गया। टीम ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए नगर परिषद कार्यालय परिसर की घेराबंदी की। जैसे ही पीड़ित ने कनीय अभियंता को ₹1,45,000 की रकम थमाई, घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मुजफ्फरपुर विशेष कोर्ट में होगी पेशी

निगरानी ब्यूरो की टीम आरोपी कनीय अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई है। ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उसे मुजफ्फरपुर स्थित माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी) में पेश किया जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here