खाकी का मानवीय चेहरा: बुद्ध स्मृति पार्क और मल्टीलेवल पार्किंग खंगालकर ट्रैफिक पुलिस ने लौटाई नागरिक के चेहरे की मुस्कान
पटना। राजधानी की सड़कों पर आज पटना यातायात पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया, जिसने न सिर्फ खाकी का मान बढ़ाया बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत कर दिया। राजापुर क्षेत्र में एक यात्री का कीमती लैपटॉप और जरूरी कागजातों से भरा बैग गलती से एक ऑटो (टेम्पो) में ही छूट गया था।

परेशानी में मसीहा बनी पुलिस अपना कीमती सामान खोने के बाद पीड़ित व्यक्ति बुरी तरह परेशान और बदहवास हो गया था। कोई रास्ता न सूझता देख उन्होंने तुरंत पटना यातायात पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बिना एक पल गंवाए अपने स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।
चला सघन सर्च ऑपरेशन पुलिस की विशेष टीम ने संभावित रूटों का सुराग लगाते हुए तुरंत बुद्ध स्मृति पार्क टेम्पो स्टैंड और मल्टीलेवल पार्किंग क्षेत्र में सघन खोजबीन (सर्च ऑपरेशन) शुरू की। टीम की मुस्तैदी और कड़ी मशक्कत रंग लाई, और बेहद कम समय में सुरक्षित रूप से पीड़ित का लैपटॉप और बैग बरामद कर लिया गया।
अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर नागरिक के चेहरे पर आई मुस्कान पुलिस टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इस मौके पर पटना यातायात पुलिस ने संदेश दिया कि वे नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


