बड़ी वारदात की फिराक में थे अपराधी! समस्तीपुर पुलिस ने दो देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो को दबोचा

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला पुलिस ने सरायरंजन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधकर्मियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सनसनीखेज कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

समस्तीपुर में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए दो अपराधियों के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 सतीश सुमन एवं अन्‍य पुलिसकर्मी।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 सतीश सुमन ने एक प्रेसवार्ता में इस सनसनीखेज कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को सरायरंजन पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रायपुर बुजुर्ग चौक के पास कुछ अपराधी किस्म के लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई।

हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

इस छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से दो अपराधकर्मियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार (पिता – उमेश राय) और धीरज कुमार (पिता – मिथिलेश राय), दोनों निवासी ग्राम बरूना रसूलपुर, थाना सरायरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व आपराधिक इतिहास जिले के विभिन्न थानों से एकत्र किया जा रहा है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस सफल छापेमारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार (एसएचओ सरायरंजन) के अलावा सब-इंस्पेक्टर कैलाश यादव (सरायरंजन थाना) और सरायरंजन थाना के सशस्त्र बल ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here