एसपी भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने कसा शिकंजा, महिला आयोग ने भेजा समन

पटना: बिहार पुलिस महकमे से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। उनकी पत्नी पूजा सिंह ने उन पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीधे बिहार राज्य महिला आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

गंभीर आरोपों पर आयोग सख्त, तीन दिनों के अंदर मांगा गया प्रतिवेदन

 बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा जारी वह आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और पत्र, जिसमें खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा सिंह द्वारा दर्ज कराए गए उत्पीड़न के मामले और समन जारी करने की पूरी जानकारी दी गई है।

बिहार राज्य महिला आयोग, पटना के समक्ष दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को आवेदिका पूजा सिंह ने अपने पति भानु प्रताप सिंह (आई.पी.एस.) के विरुद्ध उत्पीड़न से संबंधित मामला दर्ज कराया। महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इन आरोपों को बेहद गंभीर और महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा से जुड़ा हुआ माना है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा आवेदिका द्वारा दर्ज वाद से संबंधित वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर आवेदिका के सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था के मामले में तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन की मांग की गई है।

कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का निर्देश

महिला आयोग ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह को आधिकारिक तौर पर समन जारी किया है। उन्हें आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे के भीतर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here