बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने लाई है। चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के अंतर्गत शिक्षा विभाग, बिहार के कुल 33,320 रिक्त पदों पर होने वाली नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बड़ा विस्तार किया गया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

आवेदन और भुगतान की नई तारीखें
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 3 नवंबर 2026

अदालत के आदेश के बाद हुआ संशोधन
यह पूरा बदलाव न्यायिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। विज्ञापन संख्या-15/2026 की कंडिका-3 के नोट-(i) के आलोक में, सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी (सिविल) डायरी संख्या 28464/2025 (रमन कुमार मंडल एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य) के मामले में 1 अगस्त 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में ऑनलाइन आवेदन की तिथियों को बढ़ाया गया है।
वादियों को निर्देश
इसके अलावा, उपर्युक्त वाद से जुड़े सभी वादियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित साक्ष्य, आधार संख्या और मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित समय यानी 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से समर्पित करें।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

