नई दिल्ली / पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा युवा मोर्चा – बीजेवाईएम) की नई राष्ट्रीय टीम और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ. हेमांग जोशी (सांसद) द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी इस सूची में देश के विभिन्न राज्यों के युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस घोषणा पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं संदेश में कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी ऊर्जा, समर्पण एवं संगठनात्मक कौशल से युवा शक्ति को नई दिशा देने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की आधिकारिक सूची।


बीजेवाईएम के नए राष्ट्रीय पदाधिकारी और दायित्व (सूची)
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:
- शगुन परिहार, विधायक (जम्मू एवं कश्मीर)
- निखिल मणि तिवारी (उत्तर प्रदेश)
- अरविंद दमानी (नागालैंड)
- मालोथ कोमली नाइक (तेलंगाना)
- राज राजेंद्र सिंह (बिहार)
- सोमेन करफा, विधायक (पश्चिम बंगाल)
- भूपेंद्र नाग (छत्तीसगढ़)
- राष्ट्रीय महामंत्री:
- अर्पिता अपराजिता बडजेना (ओडिशा)
- हर्ष वर्धन सिंह (उत्तर प्रदेश)
- मित्त वामशी कृष्णा (आंध्र प्रदेश)
- राष्ट्रीय मंत्री:
- बिश्वजीत खोंड (असम)
- आशिष झाला (मध्य प्रदेश)
- सयाली रघुनाथ कुलकर्णी (महाराष्ट्र)
- हिमांशु शर्मा (राजस्थान)
- सरदार अरमानजोत बरार (पंजाब)
- अमन यादव (झारखंड)
- राहुल झा (बिहार)
- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष:
- विनीत वत्स त्यागी (उत्तर प्रदेश) – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
- देवव्रत सिंह राजावत (राजस्थान) – राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष
- कार्यालय एवं विभाग प्रभारी:
- ध्रुव पंडित (गुजरात) – राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
- मोहित सोनी (दिल्ली) – राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी
- अखिला बंदम (तेलंगाना) – नीति एवं शोध प्रभारी
- रंगम त्रिवेदी (गुजरात) – नीति एवं शोध सह-प्रभारी
- कमल मडीशेट्टी (तेलंगाना) – नीति एवं शोध सह-प्रभारी
- डॉ. रमा बल्हारा (हरियाणा) – नीति एवं शोध सह-प्रभारी
- हिमांशु यादव (बिहार) – मीडिया प्रभारी
- शिवानी सिंह (दिल्ली) – मीडिया सह-प्रभारी
- अतुल ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) – मीडिया सह-प्रभारी
- विशु बसोया (दिल्ली) – मीडिया सह-प्रभारी
- अपूर्वा सिंह (दिल्ली) – सोशल मीडिया प्रभारी
- मानवेंद्र चौहान (बिहार) – सोशल मीडिया सह-प्रभारी


राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य (राज्यवार सूची)
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से युवाओं को शामिल किया गया है:
- अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह: टी हरीश कुमार
- अरुणाचल प्रदेश: ताना ओपु
- बिहार: मैथिली ठाकुर (विधायक), एवं विनीत कुशवाहा
- छत्तीसगढ़: अनमोल झा
- दिल्ली: मोहित नागर
- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव: सिद्धार्थ शुक्ला
- गुजरात: पार्थ केशवभाई माधानी, राकेश चौधरी
- हरियाणा: पर्व शर्मा
- हिमाचल प्रदेश: प्रज्वल बस्टा
- जम्मू एवं कश्मीर: जुबैर अहमद गनी
- कर्नाटक: रश्मि सामंत
- केरलम: ऋषभ मोहन नायर, दिनिल दिनेश
- लद्दाख: ताशी शेरिंग जोतक
- मध्य प्रदेश: भक्ति शर्मा, गजेन्द्र सिंह तोमर
- महाराष्ट्र: वीरेंद्र पृथ्वीराज पाटिल, गुरदित सिंह वोहरा
- मणिपुर: देश राज युमनम
- मेघालय: अक्की ए संगमा
- पुडुचेरी: सेंदिलकुमार
- पंजाब: प्रिया शर्मा
- राजस्थान: भवानी शंकर कुमावत, सुनील विश्नोई
- तेलंगाना: सिंधु रेड्डी कासिरेड्डी
- त्रिपुरा: शिशिर भौमिक
- उत्तर प्रदेश: शक्ति सिंह, सत्येन्द्र अवाना, राहुल तिवारी, शैलेन्द्र मौर्य, निर्मल तंवर भाटी
- पश्चिम बंगाल: अंकिता विश्वास

युवा मोर्चा की इस नई और ऊर्जावान टीम से संगठन को आगामी चुनावों और राष्ट्रव्यापी अभियानों में नई गति मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

