ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की ताबड़तोड़ छापेमारी से महकमे में खलबली, लंबित कांडों पर कड़े तेवर!

मुजफ्फरपुर: जिले की कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए ग्रामीण पुलिस प्रशासन ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है। शनिवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण इलाकों के थानों का औचक और विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस दौरान थानों की कार्यप्रणाली की एक-एक फाइल खंगाली गई और लापरवाह कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

मुजफ्फरपुर में शनिवार को थानों के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते, (बायें से) थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश देते तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था का जायजा लेते ग्रामीण पुलिस अधीक्षक।

कथैया थाना में चली घंटों क्लास, अभिलेखों की खुली पोल

शनिवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा कथैया थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों के अद्यतीकरण की स्थिति बेहद बारीकी से परखी गई। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती के मामलों के निष्पादन को लेकर थाना के पदाधिकारियों को सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारी ने थाने में अवैध शराब की बरामदगी और उसके तत्काल विनष्टीकरण के मामलों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही महिला एवं बाल सहायता डेस्क, आगंतुक सहायता डेस्क, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स  तथा क्लोज सर्किट टेलीविज़न (CCTV) कैमरों की कार्यशीलता की गहन जांच की गई। पुलिस मुख्यालय द्वारा थाना कार्यप्रणाली के संबंध में जारी तमाम निर्देशों का सख्ती से पालन करने का हुक्म सुनाया गया।

कांटी और मोतीपुर में भी गश्ती दल की खुली पोल, सड़कों पर उतरी सख्ती

महज एक थाने तक ही यह अभियान सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा कांटी थाना, मोतीपुर थाना और कथैया थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था का भी विस्तृत और कड़ा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न गश्ती दलों की मैदानी तैनाती, क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सतर्कता का मौके पर जाकर जायजा लिया गया।

संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर नियमित, प्रभावी और चाक-चौबंद गश्ती सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए ताकि अपराधियों के दिलों में खाकी का खौफ कायम हो सके।

कड़े तेवर: नहीं बख्शे जाएंगे लापरवाह कर्मी

निरीक्षण के दौरान साफ शब्दों में यह संदेश दिया गया कि अपराध की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सतत निगरानी, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पूरी सजगता, ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here