बिहार विधान परिषद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद रामवचन राय बने नए सभापति!

विशेष संवाददाता, पटना। बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद को नया सभापति मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह के 28 सितंबर को अचानक पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद उपसभापति डॉ. रामवचन राय को बिहार विधान परिषद के नए सभापति की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

बिहार विधान परिषद के नए सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते डॉ. रामवचन राय।

बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना संख्या वि.प.अ.प्र.-159/2024-2610(1)/वि.प. के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद-184(1) के तहत उपसभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय 28 सितंबर 2026 के प्रभाव से सभापति के रूप में कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इस आधिकारिक आदेश पर बिहार विधान परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्र के हस्ताक्षर हैं।

एनडीए नेतृत्व का जताया आभार, कहा- ‘पूरी निष्ठा से निभाऊंगा कर्तव्य‘

अपनी नई और अहम जिम्मेदारी संभालने के बाद विधान परिषद के नए सभापति रामवचन राय ने एनडीए के शीर्ष और वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन और सरकार की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना उनका प्राथमिक कर्तव्य है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार विधान परिषद एक अत्यंत गौरवशाली, प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक संवैधानिक संस्था है। वे इस गरिमामय पद की मर्यादा, उच्च लोकतांत्रिक परंपराओं और जिम्मेदारी को उसी गौरवमयी भावना के साथ आगे बढ़ाएंगे।

अधिसूचना की प्रतियां उच्च अधिकारियों को प्रेषित

सचिव शिव गोपाल मिश्र द्वारा जारी अधिसूचना ज्ञापांक वि.प.अ.प्र.-159/2024-2611(1)/वि.प. के माध्यम से इसकी प्रतियां राज्यपाल के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, महालेखाकार, बिहार विधान सभा, लोक सभा व राज्य सभा के महासचिव, तथा सभी जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here