फुलवारीशरीफ से सम्राट चौधरी ने किया राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ का भव्य शुभारंभ, बच्चों और कार्यकर्ताओं का बढ़ा मान!

पटना / फुलवारीशरीफ: सेवा संकल्प अभियान के तहत बिहार में कुपोषण और बाल विकास को नई दिशा देने के लिए एक महा-अभियान की शुरुआत की गई है। फुलवारीशरीफ उच्च विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 में आयोजित एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का धमाकेदार शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरा प्रांगण ढोल-नगाड़ों और उत्साह की लहर से गूंज उठा।

फुलवारीशरीफ के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सम्राट चौधरी गोद में लिए छोटे बच्चे को आत्मीयता से दुलारते और खीर/पोषाहार खिलाते हुए, साथ ही मौजूद सेविकाएं, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग।

मासूमों से आत्मीय संवाद और सुविधाओं का लिया जायजा:  कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे-छोटे बच्चों से बेहद आत्मीय अंदाज में बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, खेल-कूद और अन्य दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। बच्चों के साथ उनका यह अपनत्व भरा रूप देखकर वहां मौजूद हर कोई भावविभोर हो गया।

सुपोषित बचपन की रसोई पुस्तिका का विमोचन  : बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण से मुक्ति की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सम्राट चौधरी ने “सुपोषित बचपन की रसोई” नामक विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में बच्चों के लिए संतुलित, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में मील का पत्थर साबित होगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविका, सहायिका और आशा दीदी हुईं सम्मानित : समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं पहुंचाने वाली धरातलीय कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा, उन्होंने योजना के लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट का वितरण भी अपने हाथों से किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ योगदान की जमकर सराहना की और कहा कि समाज की नींव को मजबूत करने में इनकी भूमिका अतुलनीय है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here