सिहो रेलवे गुमटी के पास गुमटीनुमा दुकान में चल रहा था अवैध कारोबार, 128 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार!

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सिहो रेलवे गुमटी के नजदीक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक तस्कर को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो अपनी गुमटीनुमा दुकान की आड़ में गांजा का अवैध कारोबार चला रहा था। पुलिस ने उसके पास से 128 ग्राम गांजा बरामद किया है।

मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-2, मनोज कुमार सिंह बायें से एवं दायें सकरा थाना क्षेत्र के सिहो रेलवे गुमटी के पास गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार चौधरी के साथ पुलिसकर्मी और जब्त किए गए गांजा का पैकेट।

वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 16/9/2026 की संध्या में सकरा थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सिहो रेलवे गुमटी के पास स्थित एक गुमटीनुमा दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है।

सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि सम्मत तरीके से उक्त दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से 128 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी पवन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सकरा थाना कांड संख्या 557/2026 दर्ज किया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-2, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों और नशा कारोबारियों के खिलाफ बेहद सख्त है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है तथा आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here