सकरा में रहस्यमय मौत: घर से कुछ ही दूरी पर खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले जख्म के निशान; पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में दिनांक 15.09.2026 की संध्या एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के एक खेत से एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सरमस्तपुर गांव निवासी दीपक पासवान, पिता स्वर्गीय शंकर पासवान के रूप में हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।

सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में खेत से युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ और मामले की छानबीन करती पुलिस टीम।

घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक पासवान एक दिन पहले ही घर से निकले थे और परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। दिनांक 15.09.2026 को शाम के समय पुलिस को सूचना मिली कि सरमस्तपुर गांव में एक डेड बॉडी लावारिस हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। मृतक का शव उनके घर से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत से बरामद किया गया।

शरीर पर मिले छिले हुए निशान, एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए फौरन एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मृतक के शरीर पर हाथ, पीठ और पैर समेत जगह-जगह चमड़ा छिला हुआ था। हालांकि, एफएसएल टीम द्वारा अभी तक मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट मंतव्य नहीं दिया गया है।

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं, ठनका गिरने और नशापान की आशंका

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि वज्रपात यानी ठनका गिरने से उनकी मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य ग्रामीणों द्वारा उनके नशापान करने की बात भी बताई जा रही है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी 02, मुजफ्फरपुर, मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को अपना प्रारंभिक बयान दिया। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए इन्क्विस्ट रिपोर्ट तैयार की गई है और डॉक्टर महोदय से तमाम पहलुओं पर परीक्षा कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से तमाम कानूनी पहलुओं पर विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here