भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्‍त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक: ‘विकसित भारत 2047’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए बनी बृहद रणनीति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश संगठन महामंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी बैठक संपन्न हुई।

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के दौरान मंच से पदाधिकारियों को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

सेवा संकल्प अभियानपर मंथन बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तृत व गहन चर्चा की गई। इस अभियान के माध्यम से पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का लक्ष्य रख रही है।

विकसित भारत 2047′ का संकल्प बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है, वह असंख्य कार्यकर्ताओं के अनवरत परिश्रम, त्याग, निष्ठा और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूर्ण सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने तथा संगठन के निरंतर विस्तार व सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करेगी।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में एकाग्रता के साथ रणनीति और दिशा-निर्देशों को सुनते तथा टिप्पणी दर्ज करते हुए विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री एवं नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी।

शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति इस संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश और सौदान सिंह सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रदेशों के संगठन प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here