बिहार में शिक्षक बनने का बड़ा मौका: एसटीईटी 2026 की घोषणा, 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पटना। बिहार में शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एसएम ने प्रेस नोट जारी कर इस महत्वपूर्ण निर्णय की आधिकारिक जानकारी दी है।

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एसएम।

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी 2026 के आयोजन का फैसला लिया है। इस परीक्षा के आयोजन से राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को नई दिशा मिलेगी।

14 अगस्त को जारी होगी विस्तृत विज्ञप्ति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार एसटीईटी 2026 से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति का प्रकाशन 14 अगस्त 2026 तक समाचार पत्रों एवं बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर कर दिया जाएगा। इस विज्ञप्ति में परीक्षा के पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क और विस्तृत दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

17 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन

इस परीक्षा के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। समिति ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञप्ति में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here