पटना। बिहार की राजनीति और उच्च सदन में एक नया घटनाक्रम देखने को मिला है। बिहार विधान परिषद के नवमनोनीत सदस्य दीपक प्रकाश को औपचारिक रूप से अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें परिषद वेश्म में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही दीपक प्रकाश अब विधान परिषद के आधिकारिक सदस्य के रूप में अपनी नई राजनीतिक पारी और संवैधानिक जिम्मेदारियों की शुरुआत कर चुके हैं।
इस अवसर पर राज्य के कई दिग्गज राजनेता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में विधान परिषद के उपसभापति प्रोफेसर डॉक्टर रामवचन राय, राज्यसभा सांसद एवं आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा लेसी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण के उपरांत सभापति अवधेश नारायण सिंह और समारोह में मौजूद अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवमनोनीत सदस्य दीपक प्रकाश को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उपस्थित नेताओं ने उम्मीद जताई कि दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य के रूप में राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों और नीतिगत विषयों को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


