पटना की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब: सीएम  ने खुद झाड़ू लगाकर खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, जयघोष से गूंजा बिहार!

पटना, 16 जुलाई 2026 बिहार की राजधानी पटना में आज उस वक्त भक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला, जब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) मंदिर और गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में आयोजित इस भव्य रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ करने स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस ऐतिहासिक और पावन महोत्सव का उद्घाटन किया।

आस्था और सेवा का अनोखा संगम: (बाएं) बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भक्तिपूर्वक मार्ग पर झाड़ू लगाकर सेवा करते हुए। (दाएं) गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रथ की रस्सी खींचकर महाप्रभु की पावन यात्रा का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

भक्ति में लीन मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान

इस बेहद खास और पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न केवल भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की आरती उतारी, बल्कि भक्ति भाव में लीन होकर रथ यात्रा के मार्ग में स्वयं झाड़ू लगाया। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ महाप्रभु के रथ की रस्सी खींची और इस विशाल रथ यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी, जो लगातार जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा के नारे लगा रही थी।

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाई, अंगवस्त्र ओढ़ाया और एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भी गूंजा जयकारा

इस्कॉन मंदिर के इस भक्तिमय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद द्वारा भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया था।

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उसी श्रद्धा भाव से भगवान जगन्नाथ की आरती की और रथ मार्ग पर झाड़ू लगाकर सेवा की। इसके बाद उन्होंने महाप्रभु के रथ की रस्सी खींचकर रथ यात्रा को प्रस्थान कराया। यहां मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के चरणों में शीश नवाया और राज्य की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की। इस दौरान बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

दिग्गज नेताओं की रही भारी मौजूदगी

इस ऐतिहासिक और भक्तिमय महाआयोजन में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और विधायकों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उच्च शिक्षा सह विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य शायन कुणाल, इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य राधापति चरण दास सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here