विज्ञान के चमकते सितारों को छात्राओं ने किया नमन: एमडीडीएम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर मची धूम!

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM) के रसायन शास्त्र विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने न केवल विज्ञान के क्षेत्र में भारत की शक्ति को याद किया, बल्कि दुनिया बदलने वाले वैज्ञानिकों को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि भी दी।

पोखरण की जीत और वैज्ञानिकों का सम्मान 11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) की सफलता की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रसिद्ध रसायनशास्त्रियों, वैज्ञानिकों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं के छायाचित्रों के साथ उनके क्रांतिकारी आविष्कारों की प्रस्तुति दी। छात्राओं के हाथों में थमी महान वैज्ञानिकों की तस्वीरें यह संदेश दे रही थीं कि आने वाली पीढ़ी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।

प्राचार्या ने जगाया छात्राओं में जोश कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर अलका जायसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए इस दिवस की ऐतिहासिक महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि तकनीक ही वह जरिया है जिससे समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।

प्रतिभा का प्रदर्शन: अनुपम, आकांक्षा और खुशबू ने मारी बाजी छात्राओं के बीच आयोजित प्रस्तुति प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देखने को मिली। अपने बेहतरीन ज्ञान और प्रस्तुतीकरण के आधार पर अनुपम कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आकांक्षा कुमारी को द्वितीय और खुशबू कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा तिवारी और सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्मिता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। मौके पर डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. पल्लवी, डॉ. रचना, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. राकेश रंजन और श्री सचिन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||       


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here