पटना:बिहार की राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम (जनता दरबार) में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेहद सख्त और कड़ा तेवर देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए और प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही गंभीर लापरवाही व कोताही पर कड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर 15 लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की हीला-हवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निलंबित 15 अधिकारियों और कर्मियों की पूरी सूची:
नीचे दी गई सूची में उन सभी 15 आरोपित अधिकारियों और कर्मियों के नाम, उनके पदनाम और संबंधित विभागों का विवरण शामिल है, जिन पर कार्रवाई की गई है:
- मुंगेर: जय प्रकाश (अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- मुंगेर: अर्चना कुमारी (अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- भोजपुरी: रवि रंजन (प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, ग्रामीण विकास विभाग)
- कटिहार: संजीव कुमार (अंचल अधिकारी, कोढ़ा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- भागलपुर: संतोष कुमार सुमन (अंचल अधिकारी, नवगछिया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- अररिया: पंकज कुमार (अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- गया: रमेश कुमार (अंचल अधिकारी, बोधगया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- जहानाबाद: रंजीत कुमार उपाध्याय (अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- सुपौल: प्रियंका सिंह (अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
- सुपौल: वीणा वैशाली (कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही, नगर विकास एवं आवास विभाग)
- शेखपुरा: रोहित कुमार दुबे (सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)
- मुजफ्फरपुर: भोला नाथ (कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)
- पश्चिमी चंपारण: श्याम बाबू राय (कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)
- सीतामढ़ी: पवन कुमार (कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)
- गोपालगंज: शुभम कुमार (राजस्व कर्मचारी, तत्कालीन पदस्थापन अंचल, उचकागाँव, गोपालगंज; वर्तमान पदस्थापन अंचल, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

