बिहार में वोटर लिस्ट जारी, 7.55 करोड़ से अधिक मतदाता तय करेंगे भविष्य! जानें आपके लिए क्या है खास…

पटना: बिहार की राजनीति और आगामी चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ने एक बहुत बड़ा और सनसनीखेज आंकड़ा जारी कर दिया है! राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज यानी 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन कर दिया गया है. इस नई मतदाता सूची के सामने आने के बाद सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अबकी बार कुल मतदाताओं की संख्या चौंकाने वाली है!

कितने मतदाता हैं मैदान में? जानिए पूरा गणित

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7,55,89,365 (सात करोड़ पचपन लाख निवासी हजार तीन सौ पैंसठ) पहुंच चुकी है. इसमें महिलाओं और पुरुषों की हिस्सेदारी का आंकड़ा इस प्रकार है:

  • पुरुष मतदाता: 3,99,16,747
  • महिला मतदाता: 3,56,71,129
  • थर्ड जेंडर (TG) मतदाता: 1,489

अभी  तुरंत सुधारें या जुड़वाएं अपना नाम, जानें पूरा शेड्यूल

यदि आपका नाम इस नई प्रारूप सूची में छूट गया है या कोई त्रुटि है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए तारीखों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है:

क्र.सं.कार्यक्रम का विवरणनिर्धारित तिथि
1.समेकित प्रारूप निर्वाचन सूची का प्रकाशनदिनांक 12.11.2026
2.दावा/आपत्ति जमा करने की अवधिदिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक
3.दावा/आपत्ति का निष्पादनदिनांक 28.12.2026 तक
4.निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशनदिनांक 04.01.2027

कौन सा फॉर्म कहाँ इस्तेमाल होगा?

नाम जुड़वाने या हटाने के लिए निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट नियम तय किए हैं:

  • प्रारूप-6: मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए.
  • प्रारूप-7: मतदाता सूची से नाम विलोपित (हटवाने) के लिए.
  • प्रारूप-8: निवास स्थान में परिवर्तन, प्रविष्टियों में सुधार, एपिक (EPIC) के प्रतिस्थापन एवं दिव्यांग मतदाताओं (PwDs) के रूप में चिह्नांकन के लिए.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (https://ceoelection.bihar.gov.in/ या voters.eci.gov.in) पर जाकर सभी प्रारूप और पूरी सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है. किसी भी समस्या के समाधान के लिए बी.एल.ओ. (BLO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.

बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और निर्वाचन आंकड़ों की तालिका.

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here