सत्र 2026-2028 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी, सीमित सीटों पर एडमिशन के लिए देश भर के बिहारी छात्रों में जबरदस्त क्रेज।
विशेष संवाददाता, जमुई। बिहार में शिक्षा के क्षेत्र का सिरमौर कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय (जमुई) में कक्षा 11वीं (सत्र 2026-2028) में दाखिले की जंग शुरू हो चुकी है। हर साल मैट्रिक परीक्षा में टॉपर्स की झड़ी लगाने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला पाकर अपना भविष्य संवारने के लिए छात्रों और अभिभावकों के बीच जबरदस्त होड़ मची है।

विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए कुल रिक्त सीटों की संख्या मात्र 104 है। इन सीमित सीटों पर सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
समय कम, मुकाबला कड़ा: 24 मई अंतिम तिथि
अगर आप भी अपने बच्चे को सिमुलतला के कड़े और अनुशासित माहौल में पढ़ाकर भविष्य का टॉपर या प्रशासनिक अधिकारी बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल भी देर न करें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2026 तय की गई है। सीटें बेहद सीमित होने के कारण आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है, इसलिए विद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक अभिभावकों और विद्यार्थियों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।
यहाँ करें आवेदन:
कक्षा 11वीं में नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्र सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं: 👉 www.biharsimultala.com

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

