पटना: बिहार की राजनीति में लगातार हलचल मचा रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर विरोधी दलों पर जोरदार हमला बोला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने एनडीए और अन्य राजनीतिक दलों को खुली चुनौती देते हुए हुंकार भरी कि जैसे बाकीपुर में परिवर्तन, बदलाव और सुधार साफ दिख रहा है, ठीक उसी तरह अब पूरे बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसा ही बदलाव नजर आएगा। प्रशांत किशोर के इस बड़े बयान के बाद राज्य की सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है।

आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विधान परिषद चुनाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों से मजबूत चेहरों को मैदान में उतारा गया है।

नए और पुराने प्रत्याशियों की पूरी सूची
जन सुराज पार्टी की ओर से अब तक कुल 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। ताजा प्रेस विज्ञप्ति और पहले से घोषित उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित है:
- पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: अनुज सिंह
- तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: विमोहन कुमार
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: भूषण झा
- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: एस.पी. राय
- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रविंद्र यादव
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: अफफाक अहमद
- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: दिव्या ज्योति
- कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रजनीश रंजन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जन सुराज के इन उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है और पारंपरिक राजनीतिक दलों की नींद उड़ गई है।

पहले से घोषित पांच उम्मीदवार के नामों की सूची
- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: एस.पी. राय
- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रविंद्र यादव
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: अफफाक अहमद
- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: दिव्या ज्योति
- कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रजनीश रंजन
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||

