कपकपाती ठंड और कोहरे की होगी जबरदस्त एंट्री! बिहार में मौसम का मिजाज सख्त, पारा लुढ़ककर 15.2 डिग्री पर पहुंचा

पटना: बिहार में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य भर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम होने और कनकनी बढ़ने की पूरी संभावना है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बिहार का ताज़ा मौसम बुलेटिन और नक्शा, जिसमें तापमान और वर्षा के आंकड़े दर्शाए गए हैं।

अरवल में सबसे ज्यादा ठंड, पारा लुढ़का

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान अरवल में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने राज्य में बढ़ती ठंड का अहसास करा दिया है। वहीं दूसरी ओर, कैमूर (भभुआ) जिले में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और धूप का असर अभी भी बना हुआ है।

बारिश नदारद, मौसम पूरी तरह शुष्क

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में वर्षा की गतिविधि पूरी तरह कमजोर रही है और मौसम पूरी तरह शुष्क  बना रहा। राज्य में संचयी वर्षा का सामान्य आंकड़ा 58.7 मिमी है, जबकि वास्तविक वर्षा 57 मिमी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3 प्रतिशत कम है। राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को अब कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here