21 नवंबर को बिहार के वैशाली आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 1260 एकड़ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की देंगे सौगात; तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासनिक अमला

हाजीपुर /पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का एक साल 20 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष्य में 21 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले के जाफरपट्टी में प्रस्तावित 1260 एकड़ के विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (औद्योगिक पार्क) स्थल पर पहुंचेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

वैशाली में निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा का स्वागत करतीं जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी।

शीर्ष अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए राज्य और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने राजापाकर एवं जंदाहा प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, मुख्य मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की गहन समीक्षा की।

प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क स्थल पर मानचित्र का अवलोकन करते मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा एवं अन्य अधिकारी।

निरीक्षण के दौरान वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित राज्य एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित वैशाली दौरे और तैयारियों की जानकारी मीडिया को देते संजय सरावगी।

राजग की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सरावगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर को राजग गठबंधन सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली आगमन एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसकी रूपरेखा और तैयारियों को लेकर राजग की बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here