राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर गूंजी ओजस्वी कविताएं, छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा!

मुजफ्फरपुर: महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर की पावन भूमि पर बुधवार को साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और ऊर्जावान दिन रहा। अवसर था शहर के प्रतिष्ठित महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के भव्य आयोजन का। इस शानदार समारोह में दिनकर के ओज, विद्रोह और राष्ट्रीय चेतना के सुर गूंज उठे, जहां छात्राओं ने अपनी कविताओं और भाषणों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर आयोजित समारोह के दौरान मंचासीन शिक्षकगण, काव्य-पाठ एवं भाषण प्रस्तुत करतीं छात्राएं

‘दिनकर‘ हैं राष्ट्रीयता और क्रांति के पर्याय: प्राचार्या अलका जायसवाल

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ अलका जायसवाल ने राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिनकर केवल एक कवि नहीं, बल्कि जन-जन के कवि और राष्ट्रीयता के प्रबल पोषक थे। उनकी रचनाएं समाज में चेतना जगाने का कार्य करती हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि दिनकर की सांस्कृतिक चेतना उच्च कोटि की थी। वे मूर्धन्य गद्यकार और पद्यकार दोनों रूपों में अद्वितीय थे। वे राष्ट्रीय भावना के ओजस्वी गायक, क्रांति के उपासक, प्रेमवीणा के वादक और मानवता के महान संरक्षक थे।

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। डॉ आशा सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर श्रेष्ठ प्रबंधकार थे। डॉ रामदुलार सहनी ने उन्हें जनता का सच्चा कवि बताया, वहीं डॉ रिंकू कुमारी ने कहा कि दिनकर हिंदी साहित्य के सूर्य यानी दिनकर थे।

काव्य-पाठ और भाषण प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग द्वारा एक भव्य काव्य-पाठ प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर आयोजित समारोह के दौरान शिक्षकगण,एवं  छात्राएं

काव्य-पाठ प्रतियोगिता के विजेता:

  • प्रथम स्थान: दिव्य लता (स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर) एवं कुमारी तान्या (स्नातक सप्तम सेमेस्टर)
  • द्वितीय स्थान: मोनिका कुमारी (स्नातक द्वितीय सेमेस्टर) एवं नित्यांजलि कुमारी (स्नातक सप्तम सेमेस्टर)
  • तृतीय स्थान: राधा रानी (स्नातक तृतीय सेमेस्टर) एवं ममता कुमारी (स्नातक प्रथम सेमेस्टर)

भाषण प्रतियोगिता के विजेता:

  • प्रथम स्थान: भूमिका चंद्रा (स्नातक सप्तम सेमेस्टर)
  • द्वितीय स्थान: रूपा कुमारी (स्नातक द्वितीय सेमेस्टर)
  • तृतीय स्थान: नैनसी कुमारी (स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर)

माल्यार्पण से लेकर सांस्कृतिक संचालन तक रहा खास

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा राष्ट्रकवि दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मंच का सफल संचालन स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की अंजलि कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की शिखा कुमारी द्वारा किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में दीपिका कुमारी, अनामिका कुमारी, ज्योति कुमारी, रंजना कुमारी, अदिति कुमारी, अनुप्रिया, सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, मुस्कान कुमारी, मेधा कुमारी, अनुकृति कुमारी, मोहिनी कुमारी, प्रीति कुमारी, पल्लवी कुमारी, गीतांजलि कुमारी, खुशी कुमारी, चाँदनी कुमारी, रवित कुमारी, बबिता कुमारी, सुषमा कुमारी, लीला कुमारी, काजल कुमारी समेत महाविद्यालय के तमाम शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here