मुजफ्फरपुर में स्वच्छता का महाअभियान शुरू: गंदे स्थलों की अब खैर नहीं, 2 अक्टूबर तक शहर से गांव तक मचेगी स्वच्छता की धूम!

मुजफ्फरपुर: जिले में स्वच्छता को एक नया और आक्रामक रूप देने के लिए आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जिसका इंतजार था। “स्वच्छता में सहभागी, स्वच्छ भारत–विकसित भारत” के दृढ़ संकल्प के साथ मुजफ्फरपुर में बहुप्रतीक्षित “स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026” अभियान का आगाज हो चुका है। यह विशेष महाअभियान आज यानी 17 सितंबर 2026 से शुरू होकर आगामी 02 अक्टूबर 2026 तक पूरे जोश के साथ चलाया जाएगा।

मुजफ्फरपुर के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डी.आर.डी.ए.) कार्यालय में “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के शुभारंभ के अवसर पर  जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा एवं अन्य अधिकारी।

डी.आर.डी.ए. कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर हुआ शंखनाद

इस भव्य अभियान का औपचारिक शुभारंभ मुजफ्फरपुर के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डी.आर.डी.ए.) कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों ने जिले की तस्वीर बदलने का हुंकार भरा।

पांच प्रमुख पिलर पर टिकेगा पूरा महाअभियान

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा अभियान स्वच्छता के पांच प्रमुख पिलर पर आधारित होगा, जिसके तहत व्यापक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिर्फ खानापूर्ति करना नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव लाना है।

जन-आंदोलन का रूप लेगा अभियान, गांव से शहर तक मचेगी हलचल

यह अभियान सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। 17 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़े में जिले के तमाम ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य होंगे। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सीधे तौर पर स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ा जा सके। प्रशासन की इस कड़ी पहल से अब लापरवाहों में हड़कंप मच गया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह महाअभियान मुजफ्फरपुर की सूरत कितनी तेजी से बदलता है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here