विशेष संवाददाता, सकरा (मुजफ्फरपुर): भारत में संचार क्रांति के जनक और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की 82वीं जयंती के शुभ अवसर पर सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित महाराजा मैरिज हॉल में एक भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन के सचिव शशि कपूर ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राजीव गांधी द्वारा देश के आधुनिक निर्माण, पंचायती राज व्यवस्था और डिजिटल भारत की नींव रखने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

समारोह में संगठन के प्रमुख सदस्यों में श्यामनंदन महतो, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी रही ।
राजीव गांधी सुविधा संगम योजना के तहत 21 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा
समारोह के दौरान संगठन की ओर से ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए ‘राजीव गांधी सुविधा संगम योजना‘ के तहत 21 सूत्रीय बृहद कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद रियाज के मार्गदर्शन में तैयार इन योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

21 सूत्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा
अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन अपने संस्थानों के माध्यम से ‘राजीव गांधी सुविधा संगम योजना’ के तहत 21 सूत्रीय प्रमुख योजनाओं को धरातल पर कार्यान्वित कर रही है, जिनमें राजीव गांधी ग्राम स्वास्थ्य मिशन योजना, राजीव गांधी ग्राम सुधार योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, राजीव गांधी ग्राम शिक्षा मिशन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण लघु उद्योग योजना, राजीव गांधी ग्राम कंप्यूटरीकरण योजना, राजीव गांधी ग्राम अल्पसंख्यक विकास योजना, राजीव गांधी ग्राम एस सी / एस टी कल्याण योजना, राजीव गांधी ग्राम प्रधान जागरूकता अभियान योजना, राजीव गांधी ग्राम व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना, राजीव गांधी ग्रामीण महिला कल्याण योजना, राजीव गांधी ग्राम विकलांग समवृद्धि योजना, राजीव गांधी ग्राम किसान विकास योजना, राजीव गांधी ग्राम खाद्य वितरण योजना, राजीव गांधी ग्राम बाल विकास योजना, राजीव गांधी ग्राम स्वावलंबी योजना, राजीव गांधी ग्राम वृद्ध पेंशन योजना, राजीव गांधी ग्राम पेय जल योजना, राजीव गांधी ग्राम रोजगार योजना, राजीव गांधी ग्राम आवास योजना एवं राजीव गांधी ग्राम विकास योजना शामिल हैं।
वक्ताओं ने कहा कि इन 21 सूत्रीय योजनाओं के माध्यम से गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल और डिजिटल साक्षरता का दायरा बढ़ाया जाएगा, जिससे राजीव गांधी के समृद्ध और सशक्त भारत के सपने को साकार किया जा सके।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||

