मुज़फ़्फ़रपुर डीएम का बड़ा फ़रमान, अब पंचायत स्तर पर सीधी कार्रवाई, जनसमस्याओं की अनदेखी पड़ेगी भारी!

मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार): मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए ज़िला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर ने एक कड़ा और महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए ज़िले के तमाम अधिकारियों को पंचायत स्तर पर जाकर जनता की समस्याओं को सुनने और उनका तत्काल निस्तारण करने का सख्त निर्देश दिया है। प्रशासन के इस कड़े रुख से महकमे में हड़कंप मच गया है।

समाहरणालय सभागार में ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों और जन शिकायतों के समाधान को लेकर प्रेस वार्ता/समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर एवं अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी।

प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर

समाहरणालय, मुज़फ़्फ़रपुर के ज़िला गोपनीय शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।

पूर्व में जारी आदेश ज्ञापांक 1641/गो0 दिनांक 09.05.2026 के माध्यम से इस शिविर का रोस्टर निर्धारित किया गया था। हालांकि, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के पत्रांक 13989 दिनांक 01.08.2026 के आलोक में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रथम या तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश (छुट्टी) रहता है, तो ऐसी स्थिति में अगले कार्य दिवस (वर्किंग डे) को निर्धारित स्थल पर सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

अगस्त 2026 के लिए संशोधित तिथियों का ऐलान

इस आलोक में पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए अगस्त 2026 माह में चिन्हित पंचायतों के लिए ‘सहयोग शिविर’ की संशोधित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अब यह शिविर दिनांक 05.08.2026 और 18.08.2026 को निर्धारित पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में आदेश दिया है कि परिशिष्ट ‘क’ में शामिल सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित तिथियों यानी 05.08.2026 और 18.08.2026 को चयनित पंचायतों में उपस्थित रहकर ‘सहयोग शिविर’ का सफ़ल आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त ताकीद की है कि किसी भी स्तर पर अफ़सरों की अनुपस्थिति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता की फरियाद सुनने में कोताही बरतेंगे, उनके ख़िलाफ़ अनुशासनत्मक कार्रवाई तय है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here