ऋण डकार कर बैठे सकरा के 40 दबंगों को खुली चुनौती: प्रगति सहकारी समिति का अल्टीमेटम-15 दिनों में चुकाएं कर्ज या भुगतें मुकदमा!

0-0x0-0-0#

30 हजार से ऊपर वाले कर्जदारों के नाम उजागर, समिति ने जारी की बकायेदारों की ‘ब्लैक लिस्ट!

सकरा (मुजफ्फरपुर)। प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, नीमतल्ला रोड, सकरा के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कुछ बेहद कड़े और चौंकाने वाले फैसलों की घोषणा की है। पिछले 26 वर्षों से क्षेत्र के पशुपालकों, किसानों और छोटे उत्पादकों के बीच मसाले, अगरबत्ती, शहद जैसे उत्पादों के उत्पादन और मार्केटिंग के जरिए बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाली इस समिति को अब कुछ हठी और दबंग प्रवृत्ति के सदस्यों के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि समिति के कुछ हठी और दबंग प्रवृत्ति के सदस्यों द्वारा ऋण राशि वापस करने में लगातार आनाकानी की जा रही है। बार-बार सूचना देने के बावजूद ये बकायेदार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस हठधर्मिता के कारण समिति के नए और पुराने ईमानदार सदस्यों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में भारी रुकावट आ रही है। संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने  प्रेस वार्ता  के दौरान  साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कर्ज डकार कर बैठे इन बकायेदारों के खिलाफ अब नरमी नहीं, बल्कि सीधे तौर पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी हंटर चलाया जाएगा।

प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के नीमतल्ला रोड, सकरा (मुजफ्फरपुर) कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 31 मई 2026 तक के बड़े ऋण डिफाल्टरों की सूची को मीडिया के सामने जारी करते संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता (मध्य में), निदेशक संजय चौधरी (बाएं) और निदेशक जितेंद्र प्रसाद सिंह (दाएं)।

दबंगई और हठधर्मिता के कारण नए सदस्यों की सेवाएं ठप, संस्था का फूटा गुस्सा

 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली सहकारी समितियां पूरी तरह से आपसी सहयोग और समय पर ऋण की वापसी (रोटेशन) पर टिकी होती हैं। वहीं समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन डिफाल्टरों को पूर्व में वकालतन नोटिस (लीगल नोटिस) भी भेजा जा चुका है, लेकिन दबंगई के नशे में चूर इन बकायेदारों ने समिति की कानूनी चेतावनियों को भी पूरी तरह ठेंगा दिखा दिया। इस वित्तीय संकट का सीधा असर समिति से जुड़ने वाले नए और गरीब किसानों पर पड़ रहा है, क्योंकि पूंजी ब्लॉक होने के कारण समिति नए सदस्यों को समय पर लोन और अन्य जरूरी वित्तीय सेवाएं प्रदान नहीं कर पा रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान 31 मई 2026 तक के बड़े ऋण डिफाल्टरों की सूची

70 डिफाल्टरों की सूची तैयार, अंतिम 15 दिनों का अल्टीमेटम:  प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि समिति ने अब तक कुल 70 ऐसे सदस्यों को चिन्हित किया है जो पूरी तरह डिफाल्टर हो चुके हैं। इन सभी को वकालतन नोटिस भी भेजा जा चुका है। समिति ने 31 मई 2026 तक सूद समेत 30,000 (तीस हजार) रुपये से ज्यादा का बकाया रखने वाले सकरा ,बरियारपुर, और पातेपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख बकायेदारों (70 में से 40 डिफाल्टरों) की एक विस्तृत सूची सार्वजनिक की है।

01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच ऋण वसूली का विशेष अभियान:  अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच ऋण वसूली का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि इन 15 दिनों के भीतर ये डिफाल्टर सदस्य आकर अपना भुगतान नहीं करते हैं या आंशिक राशि भी जमा नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत सीधे आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बेहद बढ़ सकती हैं।

पारदर्शी, डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेशन का काम:  प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड अपने कामकाज को और अधिक पारदर्शी, डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेशन का काम कराने जा रही है। इस नए तकनीकी बदलाव के बाद समिति के सभी पुराने ग्राहकों और ऋणियों के खातों को उनके आधार नंबर से लिंक (अपडेट) करना पूरी तरह से अनिवार्य हो जाएगा। खातों के इस प्रमाणीकरण और डिजिटलीकरण का सीधा असर ऋणियों के सिबिल स्कोर (क्रेडिट स्कोर) पर दिखेगा। जो सदस्य समय पर अपने ऋण की किस्तों का भुगतान करेंगे, उनका सिबिल स्कोर मजबूत होगा जिससे उन्हें भविष्य में अन्य वित्तीय संस्थानों और बैंकों से भी आसानी से लोन मिल सकेगा। इसके विपरीत, जानबूझकर ऋण दबाकर बैठने वाले डिफाल्टर सदस्यों की वित्तीय लापरवाही सीधे उनके सिबिल ट्रैक रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी, जिससे उनका सिबिल स्कोर खराब होगा और भविष्य में उनके लिए किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण या वित्तीय लाभ पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान 31 मई 2026 तक के बड़े ऋण डिफाल्टरों की सूची

स्थापना दिवस पर बकायेदारों को ब्याज में भारी छूट का मौका:  समिति ने अपने 26 वर्ष पूरे होने और 27वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में ऋणियों को एक अंतिम सुनहरा मौका भी दिया है। यदि बकायेदार सदस्य 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच आकर संस्था से संपर्क करते हैं, तो समिति के निर्णय के अनुसार उन्हें ब्याज राशि में अधिकतम छूट प्रदान की जाएगी।

ऋण निपटाने के लिए इन पदाधिकारियों से करें संपर्क:  ऋण वसूली अभियान के तहत किसी भी प्रकार की जानकारी, पेंडिंग राशि का पता लगाने या भुगतान के लिए सदस्य सीधे इन स्थानों और पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

  1. प्रगति का निबंधित कार्यालय, नीमतल्ला रोड, सकरा
  2. नीमतल्ला चौक पर संस्था के निदेशक संजय चौधरी
  3. सकरा नया हाट के पास संस्था के निदेशक जितेंद्र कुमार
  4. प्रगति मोड़ मझौलिया स्थित ‘बेब वर्ल्ड स्कूल’ में संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता से संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा, सदस्य अपनी लंबित राशि और ब्याज की सटीक गणना की जानकारी के लिए समिति के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर कभी भी फोन कर सकते हैं।प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, निदेशक संजय चौधरी और निदेशक जितेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

प्रमुख बकायेदारों की सूची (31 मई 2026 तक की स्थिति):

समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार, यह वो बकायेदार हैं जिनके ऊपर 31 मई 2026 तक सूद समेत 30 हजार रुपये से अधिक का ऋण बकाया है:

क्रम संख्याऋणी का नाम एवं पताऋण का कारणऋण की राशिकुल बकाया राशि (सूद सहित)
01अब्दुल खलिक, पिता- अब्दुल कयूम, ग्राम- पहाड़पुर, पोस्ट- डिहुलीलड़की की शादी60,000.001,97,732.00
02मो. एजाज, पिता- मो. मोती, ग्राम- पहाड़पुर, पोस्ट- डिहुली, थाना- सकरामोटरसाइकिल खरीद43,000.001,16,333.00
03जितेंद्र कुमार राय, पिता- चंडेश्वर राय, ग्राम+पोस्ट- डिहुली, थाना- सकरामोटरसाइकिल खरीद43,000.0072,030.00
04कमलेश राय, पिता- जगदीश राय, ग्राम- पिपड़ी, पोस्ट- डिहुली, थाना- सकराव्यवसाय60,000.002,39,296.00
05मो. आरिफ, पिता- अब्दुल हकीम, ग्राम- मिश्रोलिया, पोस्ट- चंदनपट्टीमोटरसाइकिल खरीद34,000.0044,760.00
06धर्मेंद्र कुमार, पिता- रामललित राय, ग्राम+पोस्ट- केशोपुर, थाना- सकरामोटरसाइकिल खरीद46,000.001,34,380.00
07दिल मोहम्मद, पिता- अब्दुल रहमान, ग्राम- सिमरा, पोस्ट- केशोपुरमोटरसाइकिल खरीद42,000.0086,988.00
08राम जीवन राय, पिता- मुकुटधारी राय, ग्राम- मिश्रोलिया, पोस्ट- चंदनपट्टीघर की मरम्मत20,000.0081,037.00
09आफताब आलम, पिता- मो. यूसुफ, ग्राम+पोस्ट- चंदनपट्टी, थाना- सकराव्यवसाय20,000.0025,046.00
10उमा शंकर प्रसाद, पिता- राजेन्द्र प्रसाद, ग्राम+पोस्ट- केशोपुरव्यवसाय40,000.0099,450.00
11बिनदेश्वर प्रसाद, पिता- रामजीवन सिंह, ग्राम+पोस्ट- गन्नीपुर बेझा, थाना- सकरामोटरसाइकिल खरीद36,000.001,10,339.00
12अवधेश कुमार, पिता- रामविनोड सिंह, ग्राम+पोस्ट- गन्नीपुर बेझा, थाना- सकरामोटरसाइकिल खरीद47,000.0045,116.00
13बीरेंद्र कुमार, पिता- सत्यनारायण, ग्राम- सकरा वाजिद, पोस्ट- ढोलीमोटरसाइकिल खरीद45,000.001,03,810.00
14अनिल कुमार, पिता- आनंद लाल साह, ग्राम- जहांगीरपुर चौक, पोस्ट- टीसीए ढोली, थाना- सकरामोटरसाइकिल खरीद45,000.001,62,480.00
15प्रमोद कुमार, पिता- लक्ष्मण महतो, ग्राम- पोस्ट- मझौलिया, थाना- सकराव्यवसाय20,000.0044,136.00
16रघुनाथ प्रसाद, पिता- देवीलाल सिंह, ग्राम+पोस्ट- सरमस्तपुर, थाना- सकराव्यवसाय1,00000.002,38,200.00
17रामनाथ साह, पिता- दयाली साह, ग्राम+पोस्ट- सरमस्तपुर, थाना- सकराव्यवसाय30,000.0078,082.00
18परशुराम कुमार, पिता- रामसिंहासन साह, ग्राम- जहांगीरपुर, पोस्ट- T.C.A ढोलीव्यवसाय50,000.001,26,350.00
19संजय कुमार झा, पिता- मुकेश झा, ग्राम+पोस्ट- पिलखी, थाना- सकराव्यवसाय35,000.0093,120.00
20अरुण कुमार, पिता- अमीरलाल राय, ग्राम- इटहा, पोस्ट- T.C.A ढोलीव्यवसाय50,000.001,55,075.00
21रवींद्र कुमार, पिता- रामजी प्रसाद, ग्राम- अगैल खुर्द, पोस्ट- चम्पापुर, वैशालीमोटरसाइकिल खरीद47,000.001,00,600.00
22देवव्रत आनंद, पिता- उमेश प्रसाद, ग्राम- बाजी बजरिया, पोस्ट- सुंदरपुरमोटरसाइकिल खरीद43,000.002,30,901.00
23मनीष कुमार, पिता- राजकुमार साह, ग्राम- बजरिया, पोस्ट- सुंदरपुरमोटरसाइकिल खरीद53,000.001,83,960.00
24राजुराम, पिता- रामसागर राम, ग्राम- बाजी बुजुर्ग, पोस्ट- सुंदरपुरमोटरसाइकिल खरीद45,000.001,36,852.00
25विनोद चौधरी, पिता- राजेश्वर चौधरी, ग्राम- बजरिया, पोस्ट- सुंदरपुरमोटरसाइकिल खरीद45,000.001,27,920.00
26सुरेश राय, पिता- देवनारायण राय, ग्राम- मनोहर पट्टी, पोस्ट- मछहीमोटरसाइकिल खरीद40,000.0057,716.00
27मो. उस्मान, पिता- मो. हबीब, ग्राम- बुजुर्ग सतपुरा, पोस्ट- चंदन पट्टीव्यवसाय1,00000.001,96,032.00
28श्यामजी कुमार, पिता- बालदेव यादव, ग्राम+पोस्ट- सुंदरपुरव्यवसाय80,000.002,28,235.00
29ध्रुव कुमार शर्मा, पिता- वीरेंद्र शर्मा, ग्राम+पोस्ट- राजापाकरव्यवसाय50,000.001,71,300.00
30आमोद झा, पिता- सत्येन्द्र झा, ग्राम- बाजी बुजुर्ग, पोस्ट- सुंदरपुरव्यवसाय25,000.0067,792.00
31संजय कुमार, पिता- सोनेलाल प्रसाद, ग्राम+पोस्ट- सरमस्तपुर, सकराव्यवसाय30,000.0089,783.00
32वीणा कुमारी भारती, पति- कमलेश कुमार, ग्राम- मझौलिया, सकराव्यवसाय1,00000.001,45,118.00
33भोला राय, पिता- हरिचन्द्र राय, ग्राम+पोस्ट- बरियारपुरव्यवसाय1,80,000.003,79,860.00
34आनंद कुमार, पिता- शत्रुधन चौ., ग्राम- सकरा फरीदपुर, पोस्ट- ढोलीव्यवसाय80,000.001,62,962.00
35अमित कुमार, पिता- बलिरााम सिंह, ग्राम- पो.- शेखपुर, मुजफ्फरपुर, जीरो माइलमोटरसाइकिल खरीद46,000.0091,010.00
36सुबोध कुमार, पिता- बैधनाथ प्रसाद, ग्राम- नाजीपुर, पोस्ट- गोलारोड, मुजफ्फरपुरमोटरसाइकिल खरीद48,000.002,27,846.00
37चंद्र भूषण भर्ती, पिता- मुनेश्वर राय, ग्राम+पोस्ट- बरियारपुरमोटरसाइकिल खरीद66,000.002,96,928.00
38चंदन भारती, पिता- भुवनेश्वर राय, ग्राम+पोस्ट- बरियारपुरमोटरसाइकिल खरीद45,000.001,95,036.00
39मणिभूषण पटेल, पिता- धनेश्वर पटेल, ग्राम- मधुसूदन पुर, पो.- दुबहाव्यवसाय11,000.0049,500.00
40शंकर कुमार, पिता- मोहन प्रसाद, ग्राम- सिमर, पोस्ट- केशोपुर, थाना- सकराव्यवसाय20,000.0036,893.00

(नोट: समिति के अनुसार यह सूची 31मई 2026 तक की स्थिति के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें कुल 40बकायेदार शामिल हैं। शेष नाम भी संस्था के निबंधित कार्यालय के सूचना पट पर देखे जा सकते हैं।)

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here