’30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन सीधे सस्पेंशन!’ – सारण की धरती से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अफसरों को खुली चेतावनी

नोएडा की तर्ज पर चमकेगा सोनपुर; ‘गंगा अंबिका पथसे मिलेगा मरीन ड्राइव का मजा, जमीन देने वालों को घर बैठे मिलेगा 4 गुना मुआवजा!


सोनपुर/डुमरी बुजुर्ग (सारण)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग पंचायत में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ के मंच से भ्रष्ट और सुस्त कार्यप्रणाली वाले अधिकारियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता की समस्याओं को लटकाने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा—“30 दिन में काम करो, नहीं तो 31वें दिन सीधे सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो!”

मुख्यमंत्री ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इस ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि इस ऐतिहासिक ‘सहयोग शिविर’ और 1100 (ग्यारह सौ) सहयोग हेल्पलाइन नंबर के जरिए पूरे प्रदेश के गांवों और शहरों में रहने वाली जनता की तकलीफों का ऑन-द-स्पॉट और समयबद्ध निपटारा किया जाएगा।

“समृद्ध बिहार के लिए सहयोग का शंखनाद!” — सारण के सोनपुर (डुमरी बुजुर्ग) में आयोजित राज्यव्यापी ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ करते बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथि और अधिकारीगण।

⏱️ तीन नोटिस और सीधे सस्पेंशन का सम्राट फॉर्मूला

मंच से दहाड़ते हुए मुख्यमंत्री ने फाइलों को दबाकर बैठने वाले अफसरों के लिए सख्त टाइमलाइन जारी की। उन्होंने कहा:

  • 10वां दिन: आवेदन मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित अधिकारी को पहला नोटिस जाएगा।
  • 20वां दिन: काम न होने पर दूसरा कड़ा नोटिस भेजा जाएगा।
  • 25वां दिन: सुधार का आखिरी और तीसरा मौका दिया जाएगा।
  • 31वां दिन: अगर 30 दिनों के भीतर जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 31वें दिन उस अधिकारी को स्वतः (Automatically) निलंबित (Suspend) कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोटूक कहा, “न्यायालय या जमीन के मामलों का बहाना नहीं चलेगा, अफसरों को स्पष्ट आदेश करना होगा। हम समस्या को समाप्त करने आए हैं, किसी को छोड़ेंगे नहीं!” उन्होंने यह भी बताया कि अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर लगाए जाएंगे, जहां मंत्री खुद जाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे।

30दिनों में जनसमस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारियों को 31वें दिन सीधे सस्पेंड कर दिया जाएगा।“सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज, जनता का होगा राज!” — ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प के साथ ‘सहयोग शिविर’ के मंच से जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। मुख्यमंत्री ने मंच से ही साफ कर दिया कि 30

🏗️ सोनपुर बनेगा बिहार का नोएडा‘, मरीन ड्राइव की तर्ज पर बनेगा गंगा अंबिका पथ

चुनावी वादे को याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने सोनपुर सीट को गोद लेने का वादा किया था और आज उस सपने को पूरा कर रहा हूँ। सोनपुर में नया एयरपोर्ट और टाउनशिप बनने जा रही है। इसके साथ ही बाबा हरिहरनाथ के नाम पर एक भव्य नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा।

कनेक्टिविटी में क्रांति लाते हुए उन्होंने एलान किया कि दिघवारा ब्रिज, सोनपुर का नया और पुराना जेपी सेतु, महात्मा गांधी सेतु और अगले महीने शुरू होने जा रहे कच्ची दरगाह-राघोपुर पुल समेत पांचों पुलों को जोड़ने के लिए पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर सोनपुर में गंगा अंबिका पथ (एक्सप्रेस-वे) का निर्माण कराया जाएगा, जो इस पूरे इलाके को दिल्ली के नोएडा की तरह हाईटेक कमर्शियल जोन में बदल देगा।

“ऑन-द-स्पॉट समाधान: जनता के हाथ आया उनका हक!” — सोनपुर के ‘सहयोग शिविर’ में जिला प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत आवेदनों के निष्पादन के बाद लाभुकों को अपने हाथों से बासगीत पर्चा, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। मुख्यमंत्री के हाथों अधिकार पाकर लाभुकों के चेहरे खिल उठे।

ऑन-द-स्पॉट मिला अधिकार: सीएम ने खुद बांटे पर्चे, राशन कार्ड और चेक ‘सहयोग शिविर’ में केवल वादे और घोषणाएं ही नहीं हुईं, बल्कि जनता को सीधे उनका हक भी मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिला प्रशासन द्वारा कराए गए आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन के अंतर्गत लाभुकों के बीच खुद अपने हाथों से लाभों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों को ‘बासगीत पर्चा’, नए ‘राशन कार्ड’ और ‘जन्म प्रमाण पत्र’ सौंपे। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना’ और ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)’ के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक प्रदान किए गए। सीधे मुख्यमंत्री के हाथों अपना हक और सम्मान पाकर उपस्थित माताओं-बहनों और बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

💰 बेटी की शादी या आपदा पर घर बैठे 4 गुना मुआवजा

जमीन अधिग्रहण से चिंतित किसानों और स्थानीय लोगों को भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर किसी के घर में आपदा है या बेटी की शादी करनी है, तो जिलाधिकारी (DM) को आवेदन दें। सरकार आपके घर और अकाउंट में चार गुना मुआवजा पहुंचाएगी। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने अत्यधिक बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की दिक्कतों पर भी संज्ञान लेते हुए विभाग को तुरंत सुधार के कड़े निर्देश दिए।

शिविर में जुटी भारी भीड़, खासकर चिलचिलाती धूप में बैठी महिलाओं और माताओं का मुख्यमंत्री ने सहृदय आभार व्यक्त किया और ‘जय हिन्द, जय बिहार’ के नारों के साथ विकास की इस नई क्रांति का शंखनाद किया।


अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here