इलाज के साथ मुफ्त दवा वितरण से चमकी हैप्पी क्लिनिक की रौनक, जल्द लगेगा तीन दिवसीय महा-नेत्र शिविर!
मुजफ्फरपुर: सकरा प्रखंड के सरमस्तपुर एनएच अट्ठाइस, हनुमान मंदिर के पास स्थित हैप्पी क्लिनिक का पहला वार्षिकोत्सव बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हैप्पी हेल्थ क्लिनिक एवं जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जो क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य का महाकुंभ साबित हुआ। शिविर का शुभारंभ जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. सम्राट अशोक ने फीता काटकर किया।

मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने संभाली कमान, फ्री मिली दवाएं और जांच
वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित इस कैंप में मेदांता अस्पताल के दिग्गज डॉक्टरों की टीम सकरा के सरमस्तपुर पहुंची। यहां पहुंचने वाले मरीजों को केवल डॉक्टर की सलाह ही नहीं मिली, बल्कि उनके लिए कई प्रकार की आधुनिक चिकित्सीय जांच और दवाइयों का वितरण भी पूरी तरह निःशुल्क किया गया। शिविर में आने वाले जरूरतमंद और बीमार लोगों को ब्लड जांच (खून की जांच) और ईसीजी जैसी तमाम महत्वपूर्ण व महंगी जांच सुविधाओं का लाभ मिला।
कैंप के सफल संचालन में करीब दर्जन भर महिला एवं पुरुष स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखे, जिन्होंने मरीजों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक साल का हुआ सरमस्तपुर का चहेता हैप्पी क्लिनिक
पिछले एक वर्ष से क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहा हैप्पी क्लिनिक अब सकरा का चहेता बन चुका है। प्रथम वर्षगांठ के इस खास मौके पर लगे इस विशाल स्वास्थ्य कैंप में कुल 185 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे और इस जनहित सुविधा का भरपूर लाभ उठाया।

शीघ्र लगेगा तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर
शिविर का उद्घाटन करने के बाद चिकित्सक डा. सम्राट अशोक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की कड़ी में शीघ्र ही एक तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आगामी शिविर में आंखों से संबंधित तमाम बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

