स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम घोषित: बिहार का डंका, पटना-चनपटिया जोड़ी ने बढ़ाया मान!

नई दिल्ली/बिहार:आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत बहुप्रतीक्षित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अभियान में बिहार के प्रमुख स्थान पटना और चनपटिया की जोड़ी को भी आधिकारिक सूची में शामिल किया गया है, जिससे राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में नई उम्मीदें जग गई हैं। 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया।

नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह के दौरान देश के उत्कृष्ट स्वच्छ शहरों और विजेता जोड़ियों को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, साथ में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अन्य गणमान्य अतिथि।

स्वच्छता की नई पहल और गुरु-शिष्य परंपरा

मंत्रालय के अनुसार, स्वच्छ सर्वेक्षण के इस 10वें संस्करण में 10 खंडों के 176 उप-संकेतकों के आधार पर देश भर के 4,751 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) का कड़ाई से मूल्यांकन किया गया। यह सर्वेक्षण पूरी तरह से डिजिटल, पारदर्शी और जीपीएस आधारित निगरानी पर आधारित था।

इस अभियान के तहत शुरू की गई ‘स्वच्छ शहर जोड़ी‘ पहल भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित है, जो “एक व्यक्ति-दूसरे को सिखाए” के सिद्धांत को बढ़ावा देती है। इसके अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले मार्गदर्शक शहरों द्वारा , सहयोगी  शहरों को शहरी अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों में प्रशिक्षित किया जाता है।

शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जोड़ियाँ

इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन स्वच्छ शहर जोड़ियों ने बाजी मारी है, जिन्हें संयुक्त कुल अंकों के आधार पर सम्मानित किया गया:

  • रैंक 1: अहमदाबाद (गुजरात) और साणंद
  • रैंक 2: इंदौर (मध्य प्रदेश) और देपालपुर
  • रैंक 3: तिरुपति (आंध्र प्रदेश) और कुप्पम

इस शानदार पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here