छपरा: बिहार की पावन संस्कृति, लोक आस्था के महापर्व छठ और उसकी भव्यता को अब पूरी दुनिया डिजिटल माध्यम से देखेगी। जिला प्रशासन, सारण एवं IPRD (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक धमाकेदार ‘छठ महापर्व 2026 – भव्य रील प्रतियोगिता’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि बिहार की अनूठी परंपरा, संस्कृति, आस्था और विकास कार्यों को रचनात्मक अंदाज में जन-जन तक पहुँचाना है। इन विषयों पर बना सकेंगे आकर्षक रील्स

प्रतिभागी अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर रील्स तैयार कर सकते हैं:
- सारण जिले के छठ घाटों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई
- घाटों की तैयारी, साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण
- छठ घाटों पर की गई विशेष व्यवस्थाएँ एवं अनूठी पहल
- डाला प्रसाद निर्माण एवं पारंपरिक रीति-रिवाज
- संध्या अर्घ्य की भव्यता और प्रातःकालीन अर्घ्य एवं उगते सूर्य को अर्घ्य
- घाटों पर प्रशासन की ओर से की गई विशेष सुविधाएँ व लाइट एंड साउंड शो
- वाटर स्क्रीन और छठ महापर्व से जुड़े अन्य आकर्षक दृश्य

प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण तिथियां और समय-सीमा
- प्रारंभ तिथि व समय: 14 नवंबर 2026, अपराह्न 4:00 बजे
- समाप्ति तिथि व समय: 16 नवंबर 2026, अपराह्न 5:00 बजे
- व्यूज गणना अवधि: 14 नवंबर 2026 (शाम 4:00 बजे) से 16 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक
नोट: निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली रीलों को प्रतियोगिता में बिल्कुल शामिल नहीं किया जाएगा।

शानदार पुरस्कार और सम्मान
- शीर्ष 3 विजेता: सर्वाधिक व्यूज प्राप्त करने वाली टॉप 3 रीलों को IPRD द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
- प्रमाण पत्र: बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 50 प्रतिभागियों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन’ (Certificate of Participation) प्रदान किया जाएगा।
- विशेष अवसर: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रचनाकारों को भविष्य में IPRD के साथ सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में सहयोग और सहभागिता के नए अवसर मिलेंगे।

प्रतियोगिता के मुख्य नियम एवं शर्तें
- इस प्रतियोगिता में सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भाग ले सकते हैं।
- रील्स पूरी तरह से मौलिक (Original) और स्वयं की रचनात्मक प्रस्तुति होनी चाहिए; किसी अन्य क्रिएटर की नकल स्वीकार नहीं होगी।
- रील्स Instagram, Facebook या अन्य निर्धारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जानी चाहिए।
- अपलोड करते समय दोनों अनिवार्य हैशटैग #SaranChhathMahaparv और #Samrat4Bihar का प्रयोग करना सख्त अनिवार्य है।
- प्रतिभागियों को अपनी रील का लिंक निर्धारित Google Form के माध्यम से जमा करना होगा और सत्यापन के लिए रीलों को सार्वजनिक (Public) रखना अनिवार्य है।
- फर्जी व्यूज, लाइक्स, बॉट्स या किसी भी अनुचित तरीके से बढ़ाए गए एंगेजमेंट को पूरी तरह से अमान्य माना जाएगा।

संपर्क एवं समन्वय
यदि प्रतियोगिता से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप संबंधित स्तर पर संपर्क कर सकते हैं:
- जिला स्तर: सभी जिलों के संबंधित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी।
- विभाग स्तर: साहिल वर्मा (74630 94602) एवं सजदा (8789229822)।
तो देर किस बात की? उठाइए अपना कैमरा, बनाइए शानदार रील, और अपनी कला से बिहार की संस्कृति और गौरव को पूरी दुनिया तक पहुँचा दीजिए!
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

