सकरा (मुजफ्फरपुर): सकरा विधानसभा क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सकरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने अब जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। इसी कड़ी में ‘कांग्रेस आश्रम’ में ‘सृजन साथी‘ सदस्यता अभियान की जोरदार शुरुआत की गई, जिसने आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गरम कर दी हैं।

चुनावी बिगुल और उमेश राम की अपील कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य और सकरा (सु०) विधानसभा से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी, उमेश कुमार राम ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए सीधा और आक्रामक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है।” उनकी इस हुंकार ने कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया।
‘सृजन साथी‘ अभियान से बढ़ेगा कुनबा सकरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया। ‘सृजन साथी’ अभियान के तहत कांग्रेस ने अब बूथ स्तर पर अपनी ताकत को विस्तार देने की रणनीति बनाई है। कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टरों में सरकार की योजनाओं और आर्थिक सहयोग के वादों का जिक्र भी साफ तौर पर देखा गया, जो सीधे जनता से जुड़ाव की कोशिश है।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित: इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के दौरान कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
- डा० मनीष यादव
- सरोज कुमार उर्फ हरी यादव
- मो० हैदर रजक
- मो० सुल्तान
- रामभरोस साह
- जमीला खारुन
- लीला देवी
- मो० अरफात अली उर्फ चांद
- शीला देवी
- मो० जसीम
- मो० जावेद
- सत्यनारायण प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता।
सियासी मायना: जानकारों का मानना है कि ‘सृजन साथी’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस सकरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी पुरानी साख को फिर से जीवंत करने की कोशिश में है। आने वाले समय में यह सदस्यता अभियान कितना असरदार साबित होगा, यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई के संकेत दे दिए हैं।





