नई दिल्ली: अगर आप भी विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं या नौकरी के सिलसिले में बाहर जाने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क में भारी वृद्धि कर आम जनता को एक बड़ा झटका दिया है। विदेश मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, ‘पासपोर्ट संशोधन नियम 2026’ आगामी 1 जुलाई से पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू होने जा रहे हैं। इसके बाद नया पासपोर्ट बनवाना या पुराने को री-इश्यू कराना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ने वाला है।
साधारण श्रेणी में नई दरें: जेब होगी ढीली
सरकार द्वारा जारी नए नियमों के मुताबिक, साधारण श्रेणी के तहत मिलने वाली सुविधाओं की कीमतों में सीधे तौर पर इजाफा किया गया है:
- 36 पृष्ठों वाला पासपोर्ट: 36 पृष्ठों वाले नए पासपोर्ट या इसे फिर से जारी (री-इश्यू) कराने के लिए अब आवेदकों को 2,500 रुपये का भारी-भरकम शुल्क चुकाना होगा।
- 60 पृष्ठों वाला पासपोर्ट: जिन लोगों को ज्यादा यात्रा करनी होती है और वे 60 पृष्ठों वाले साधारण पासपोर्ट या इसके री-इश्यू के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें अब इसके लिए 3,500 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

तत्काल श्रेणी: इमरजेंसी में सफर करना पड़ेगा बहुत महंगा
यदि आपको किसी आपातकालीन स्थिति में तुरंत विदेश जाना है और आप तत्काल श्रेणी में आवेदन करते हैं, तो नई दरें आपको और भी ज्यादा चौंकाएंगी:
तत्काल श्रेणी: इमरजेंसी में सफर करना पड़ेगा बहुत महंगा
यदि आपको किसी आपातकालीन स्थिति में तुरंत विदेश जाना है और आप तत्काल श्रेणी में आवेदन करते हैं, तो नई दरें आपको और भी ज्यादा चौंकाएंगी:
- 36 पृष्ठों का तत्काल पासपोर्ट: तत्काल श्रेणी के अंतर्गत 36 पृष्ठों वाले नए पासपोर्ट या री-इश्यू की लागत अब सीधे बढ़कर 5,000 रुपये तय की गई है।
- 60 पृष्ठों का तत्काल पासपोर्ट: इस श्रेणी में सबसे बड़ा झटका 60 पृष्ठों वाले पासपोर्ट के लिए लगा है, जहां आवेदकों को अब पूरे 6,000 रुपये खर्च करने होंगे।
विदेश मंत्रालय के इस अचानक फैसले से उन लोगों में खलबली मच गई है जो आने वाले महीनों में विदेश यात्रा की योजना बना रहे थे। 1 जुलाई से पहले आवेदन न करने वालों को अब इस नई और बढ़ी हुई शुल्क संरचना के अनुसार ही भुगतान करना होगा।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


