मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की इस अचानक हुई छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी 02, अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और क्रय-विक्रय के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में अवैध विदेशी शराब का बड़ा स्टॉक खपाया जा रहा है।

घर पर उतारी जा रही थी शराब, पिकअप जप्त
सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए मनियारी थाना पुलिस टीम ने तत्काल सिलौत गांव में चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन बरामद किया तथा एक घर के अंदर पिकअप से शराब उतारते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1730.16 लीटर अवैध विदेशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है।

कांड दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
इस अवैध धंधे के खुलासे के बाद मनियारी थाना में कांड संख्या 304/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध कारोबार में लिफ़्ट किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||

