पटना: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा और धमाकेदार मौका सामने आ गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के संबंध में विज्ञापन संख्या-15/2026 जारी कर दिया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों के कुल 32,388 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में दिनांक 18.08.2026 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द कर दिया गया है और अब नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
- भुगतान प्रारंभ करने की तिथि: 25.09.2026
- भुगतान की अंतिम तिथि: 25.10.2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: 25.09.2026
- ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 26.10.2026

वेबसाइट और दिशा-निर्देश
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीपीएससी डॉट बिहार डॉट जीओवी डॉट इन पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक एवं विस्तृत निर्देश का भली-भांति अध्ययन अवश्य कर लें। किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या अद्यतन सूचना के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही विजिट करें।



अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||

