बिहार पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 54 डीएसपी और पुलिस अधिकारियों का एक साथ तबादला!

पटना। बिहार प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नीतीश सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को एक बहुत बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है । राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में एक साथ भारी फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 54 पुलिस पदाधिकारियों (DSP स्तर के अधिकारियों) का बड़े पैमाने पर तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन कर दिया है ।

सांकेतिक (प्रतीकात्‍मक)  तस्‍वीर

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी की गई ताज़ा अधिसूचना के मुताबिक, इस बड़े बदलाव का सबसे ज्यादा असर राज्य की विशेष जांच एजेंसियों पर पड़ा है । सरकार ने इस ट्रांसफर लिस्ट के जरिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU), साइबर क्राइम (Cyber Crime) और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) जैसी महत्वपूर्ण विंग्स को पूरी तरह से री-शफल (पुनर्गठित) कर दिया है, ताकि अपराधियों और साइबर ठगों पर नकेल कसी जा सके ।

तबादले की सूची: जानें कौन सा अधिकारी अब कहाँ संभालेगा कमान?

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए सभी 54 पुलिस पदाधिकारियों के नामों और उनके नए तैनाती स्थलों की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:

क्र० सं०अधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापननया पदस्थापन
1अली अंसारीसहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल, बिहार, पटनासहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, बिहार, पटना
2असफाक अंसारीपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-3, बोधगयापुलिस उपाधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना
3मनोज रामअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, मधुबनीअपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना
4वंदनाअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, डिहरी, रोहतासअपर पुलिस अधीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना
5अजय प्रसादअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, शेरघाटी, गयाजीवरीय पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
6रेशु कृष्णापुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला), सासारामपुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना
7मंगलेश कुमार सिंहअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, किशनगंजपुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), औरंगाबाद
8महेश चौधरीpolice उपाधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरपुरपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
9विप्लव कुमारपुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटनाअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, सासाराम, रोहतास
10धीरज कुमारपुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), शेखपुराअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, गयाजी
11राजू रंजन कुमारपुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), भभुआ, कैमूरअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, डिहरी, रोहतास
12नीलाभ कृष्णवरीय पुलिस उपाधीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटनावरीय पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
13कमलेश कुमारपुलिस उपाधीक्षक, पदस्थापन की प्रतीक्षा में, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटनावरीय पुलिस उपाधीक्षक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना
14प्रिया ज्योतिपुलिस उपाधीक्षक, साईबर क्राईम, नवादावरीय पुलिस उपाधीक्षक, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, डुमराँव
15अशोक कुमारपुलिस उपाधीक्षक, (मुख्यालय), किशनगंजवरीय पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
16पूनम कुमारीपुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), सीतामढ़ी
17प्रदीप कुमारअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया, कैमूरवरीय पुलिस उपाधीक्षक, पदस्थापन की प्रतीक्षा में, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना
18देवेन्द्र प्रसादपुलिस उपाधीक्षक, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
19आशीष कुमार सिंहपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), गयाजीपुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पटना
20मदन कुमारpolice उपाधीक्षक (रक्षित), मुजफ्फरपुरपुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना
21मनोज कुमारपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-5, पटनापुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), कटिहार
22अनुराग कुमारपुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), औरंगाबादपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
23साक्षी रायपुलिस उपाधीक्षक, साईबर क्राईम, गयाजीपुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-8, बेगूसराय
24राजन कुमारपुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), जमुईअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, शेरघाटी, गयाजी
25कामिनी कौशलपुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटनाअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, मधुबनी
26सदानन्द कुमारपुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटनाअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, मधुबनी
27आलोक कुमारपुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), सीतामढ़ीपुलिस उपाधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना
28दयानंद कुमारपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक, यातायात, कैमूर
29माधुरी कुमारीपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), शेखपुरा
30आसिफ आलमपुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), कटिहार
31संतोष कुमार पोद्दारपुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अररिया
32नीतू सिंहपुलिस उपाधीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), भभुआ, कैमूर
33अपूर्वापुलिस उपाधीक्षक, वि०स्व०वि०स०पु० बल, वाल्मीकिनगर, बगहापुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13, दरभंगा
34अभिजीत अलकेशपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरपुर
35मनोज कुमार सिंहपुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अररियाअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, किशनगंज
36संजय कुमार झापुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-11, जमुईपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
37विजय कुमार गुप्तापुलिस उपाधीक्षक, यातायात, कैमूरपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
38नरेन्द्र शर्मापुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), समस्तीपुरपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
39मिथिलेश कुमार जायसवालपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), भागलपुरपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना
40सुनील कुमारपुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), समस्तीपुर
41ललित मोहन सिंहपुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पटनापुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), गयाजी
42हरिनारायण सिंहपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), कटिहारपुलिस उपाधीक्षक, सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर
43सतीश चन्द्र माधव प्रसाद रायपुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहारपुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना
44बिन्देश्वर प्रसादपुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना
45अखिलेश कुमारपुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटनापुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना
46रवि भूषणपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), मधेपुरापुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डिहरी
47मंजू कुमारीपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-4, बेगूसरायपुलिस उपाधीक्षक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना
48उमेश लाल रजकपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-8, बेगूसरायपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), भागलपुर
49गजेन्द्र प्रसादपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-6, मुजफ्फरपुरपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), मधेपुरा
50सुशील कुमारपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-13, दरभंगापुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), किशनगंज
51सुबोध कुमार सिंहपुलिस उपाधीक्षक, बि०वि०स०पु०-12, भीमनगर, सुपौलपुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), मुजफ्फरपुर
52शाहनवाज अख्तरपरिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, रोहतासपुलिस उपाधीक्षक, साईबर क्राईम, नवादा
53अब्दुर रहमान दानिशपरिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, सारणपुलिस उपाधीक्षक, साईबर क्राईम, गयाजी
54अभिषेक कुमारपुलिस उपाधीक्षक परिवीक्ष्यमान, औरंगाबादपुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राईम), जमुई

नीमचक बथानी SDPO का ट्रांसफर रद्द

इस महा-तबादले की सूची के साथ ही गृह विभाग ने एक शुद्धिपत्र भी जारी किया है । विभाग ने पूर्व में 15 मई 2026 को जारी आदेश (संख्या-6409) के क्रमांक 50 पर अंकित सुरेन्द्र कुमार सिंह (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी, गयाजी) के ट्रांसफर आदेश को तत्काल प्रभाव से विलोपित (रद्द) कर दिया है । वे अगले आदेश तक अपने पुराने पद पर बने रहेंगे ।

यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है, तथा पुलिस महानिदेशक को इन अधिकारियों का गत्यादेश (मूवमेंट ऑर्डर) तुरंत जारी करने को कहा गया है ।


अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here