बिहार के सियासी गलियारों में गूंजा महादलित मसीहा का नाम! पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण ,

पटना 21 सितंबर 2026: बिहार की राजनीति में सादगी और ईमानदारी की मिसाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना में सोमवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित भव्य राजकीय समारोह में भाग लिया और स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।

दिग्गजों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस गरिमामयी समारोह के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, विधायक श्याम रजक, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त राज कुमार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी गहरी श्रद्धांजलि दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

समारोह के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो गया।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here