मात्र ₹999 की डाउन पेमेंट पर स्मार्टफोन के साथ कोलकाता-दीघा की फ्री ट्रिप, ग्राहकों के लिए और भी बंपर ऑफर
सकरा( मुजफ्फरपुर): सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्टेशन रोड स्थित पप्पू सिनेमा कैंपस से सटी और वर्ष दो हजार दो से लगातार ग्राहकों का विश्वास जीत रही प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान ने अपनी पहचान को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक और व्यावसायिक कदम उठाया है। दो दशक से भी अधिक पुरानी इस दुकान का नाम पहले ‘इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन’ था, जिसे अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘इरशाद स्टोर’ कर दिया गया है।

छद्म नाम और फर्जीवाड़े पर कसने लगी लगाम
दुकान के नाम में बदलाव केवल एक ब्रांडिंग अभ्यास नहीं है, बल्कि ग्राहकों को भ्रमित होने से बचाने और बाजार में फैल रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की दिशा में उठाया गया कदम है। दुकान के प्रोपराइटर इरशाद आलम ने बताया कि दो दशक पुरानी यह दुकान अपने मूल कागजी नाम से कहीं ज्यादा उनके नाम ‘इरशाद जी’ से पहचानी जाती रही है।
दूर-दराज से आने वाले नए ग्राहक दुकान के मूल नाम के कारण अक्सर असमंजस में पड़ जाते थे और सही प्रतिष्ठान तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसका फायदा उठाकर आसपास के कुछ छद्म कारोबारियों द्वारा उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे ग्राहकों के साथ धोखा होने का खतरा बना हुआ था और मूल दुकान की साख भी प्रभावित हो रही थी। इन्हीं तमाम विसंगतियों और फर्जीवाड़े की गुंजाइश को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रोपराइटर ने दुकान का नाम सीधे तौर पर ‘इरशाद स्टोर’ रख दिया है।

त्योहारों के मौसम में ऑफर्स का छप्परफाड़ धमाका
नाम बदलने के इस ऐतिहासिक मोड़ पर इरशाद स्टोर ने धनतेरस और आगामी त्योहारों को देखते हुए अपने स्थानीय ग्राहकों के लिए छूट का बड़ा पिटारा खोला है। 15 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल सीजन ऑफर में ऐसे कई लुभावने पैकेज दिए जा रहे हैं जो अमूमन बड़े शहरों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ही देखने को मिलते हैं।
- मात्र ₹999 में चमचमाता स्मार्टफोन: महंगे स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को केवल नौ सौ निन्यानवे रुपये की आसान डाउन पेमेंट पर फोन घर ले जाने का विकल्प मिल रहा है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बजाज फाइनेंस के माध्यम से नो कॉस्ट ईएमआई (बिना किसी अतिरिक्त ब्याज) की व्यवस्था की गई है।
- फ्री कोलकाता-दीघा हॉलिडे ट्रिप: ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में ‘लोकल फॉर वोकल’ की मुहिम को धरातल पर उतारते हुए इरशाद स्टोर से स्मार्टफोन या होम एप्लायंसेज (जैसे लैपटॉप, प्रिंटर, टैब, एलईडी, कूलर) खरीदने वाले ग्राहकों को कोलकाता और दीघा बीच के लिए एक व्यक्ति का मुफ्त हॉलिडे पैकेज दिया जा रहा है।
- कैशबैक और रॉयल्टी बोनस कार्ड: 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य की खरीदारी करने वाले शुरुआती पचास ग्राहकों को तीन सौ रुपये का सीधा नकद कैशबैक देने के साथ-साथ भविष्य की खरीदारी में राहत के लिए रॉयल्टी बोनस कार्ड भी मुहैया कराया जा रहा है।
- सकरा (सुजावलपुर) में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का टिकट ।
इलाके में वाजिब कीमत और भरोसेमंद सर्विस के लिए पहचानी जाने वाली यह दुकान अब नए कलेवर और मजबूत पहचान के साथ ग्राहकों का स्वागत कर रही है।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

