नई दिल्ली / ब्यूरो रिपोर्ट: भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के संगठन का विस्तार करते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार 21 नवंबर 2026 को भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों तथा अन्य दायित्वों पर नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। राज्यसभा सांसद एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

नवनियुक्त सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि सभी सदस्य संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस सूची में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नेताओं को शामिल कर क्षेत्रीय संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में बिहार से कई नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें डॉ. अर्जुन साहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भीम कुमार साहू को राष्ट्रीय मंत्री, अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक तथा राजीव रंजन (विशाल यादव) को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची
मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में विभिन्न राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: जोगेन मोहन (असम), ममता मोहंता (ओडिशा), संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश), बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र), सत प्रकाश राणा (दिल्ली), डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार) और संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश)।
- राष्ट्रीय महामंत्री: गजेंद्र यादव (दिल्ली), प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक) और ललित चंद्राकर (छत्तीसगढ़)।
- राष्ट्रीय मंत्री: दशरथजी ठाकोर (गुजरात), टी. वरथराजन (तमिलनाडु), संजीव कुमार (बबलू भगत) (झारखंड), सरिता जांगिड़ (हरियाणा), कडगंची रमेश (तेलंगाना), वैभव पंवार (मध्य प्रदेश) और भीम कुमार साहू (बिहार)।
- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: राधेश्याम यादव (उत्तर प्रदेश)।
- राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: संजय कुमार गुर्जर (दिल्ली)।
- राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री: डॉ. अरूण यादव (दिल्ली)।

मीडिया, सोशल मीडिया व नीति शोध विभाग
पार्टी की गतिविधियों और नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं:
- मीडिया संयोजक: अजय गुप्ता (बिहार)।
- सोशल मीडिया संयोजक: परीक्षित डागर (दिल्ली)।
- सोशल मीडिया सह-संयोजक: प्रदीप माहौर सोनी (मध्य प्रदेश)।
- नीति एवं शोध संयोजक: प्रो. पंकज चौधरी (दिल्ली)।
- नीति एवं शोध सह-संयोजक: आशुतोष बेहेरा (ओडिशा) और राहुल यादव (उत्तर प्रदेश)।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य (1 से 37)
देशभर से 37 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है:
| क्रम संख्या | नाम | प्रदेश |
| 1 | संजीव रंगैया | अंडमान & निकोबार |
| 2 | श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता | आंध्र प्रदेश |
| 3 | राजीव रंजन (विशाल यादव) | बिहार |
| 4 | संजीव वर्मा | चंडीगढ़ |
| 5 | खम्हन तामकार | छत्तीसगढ़ |
| 6 | विशाल टंडेल | दादर एवं नगर हवेली & दमन एवं दीव |
| 7 | श्वेता सैनी | दिल्ली |
| 8 | शशिकांत सावंत | गोवा |
| 9 | महेंद्रभाई झुंगी | गुजरात |
| 10 | अवनीत कौर | हरियाणा |
| 11 | रामेश्वर प्रजापति | हरियाणा |
| 12 | ओ. पी. चौधरी | हिमाचल प्रदेश |
| 13 | सज्जाद हुसैन कुमार | जम्मू एवं कश्मीर |
| 14 | बोधराज मेहरा | जम्मू एवं कश्मीर |
| 15 | देव नारायण प्रजापति | झारखंड |
| 16 | ए. वी. अरुण प्रकाश | केरलम |
| 17 | सीताराम बाथम | मध्य प्रदेश |
| 18 | समीक्षा गुप्ता | मध्य प्रदेश |
| 19 | राहुल गोविंद केंद्रे | महाराष्ट्र |
| 20 | एल. गोपाल सिंह | मणिपुर |
| 21 | विनोद राय | मेघालय |
| 22 | हर्षदा फरांदे | मुंबई |
| 23 | डॉ. स्मिता आर काले | मुंबई |
| 24 | प्रभाकर यादव | नागालैंड |
| 25 | प्रशांत नायक | ओडिशा |
| 26 | राजिंदर बिड्डा | पंजाब |
| 27 | सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों | पंजाब |
| 28 | जगदीश देवासी | राजस्थान |
| 29 | संगीता सोलंकी | राजस्थान |
| 30 | गिरीश चंद्र राय | सिक्किम |
| 31 | भानु प्रकाश मुधिराज | तेलंगाना |
| 32 | गोपाल चंद्र चौधरी | त्रिपुरा |
| 33 | भुवन भूषण कमल | उत्तर प्रदेश |
| 34 | डॉ. ऋचा राजपूत | उत्तर प्रदेश |
| 35 | महेंद्र धीमान | उत्तराखंड |
| 36 | अजीत दास | पश्चिम बंगाल |
| 37 | मीनाक्षी कर्मकार दास | पश्चिम बंगाल |

राष्ट्रीय कार्यसमिति: विशेष आमंत्रित
राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में तीन लोगों को शामिल किया गया है:
- प्रो. अद्वैत चरण गणदायक: ओडिशा
- युजवेंद्र सिंह चहल: दिल्ली
- एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा: उत्तर प्रदेश

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

