दाखिल-खारिज और परिमार्जन के नाम पर 8 हजार की रिश्वत लेते  राजस्व कर्मचारी का दलाल श्याम कुमार को निगरानी ने दबोचा!

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) / मुजफ्फरपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दाखिल-खारिज और जमीन परिमार्जन के एवज में 8,000 रुपये घूस लेते निजी दलाल श्याम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया वार्ड नंबर-11 निवासी श्याम कुमार (पिता- स्व. लाल बाबू साह) के खिलाफ की गई है.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के साथ गिरफ्तारी के बाद आरोपी दलाल श्याम कुमार (लाल घेरे में)।

कैसे रचा गया जाल और दबोचा गया आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना क्षेत्र के धब-धबवाँ (पो. गम्हरिया खुर्द) निवासी परिवादी रूपेश शर्मा (पिता- स्व. देवनाथ ठाकुर) ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार और उनके दलाल श्याम कुमार द्वारा जमीन के परिमार्जन एवं दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है.

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर निगरानी थाना कांड संख्या-134/26 (दिनांक 18.11.2026) दर्ज किया गया. इसके बाद अनुसंधानकर्ता मो. इरशाद (पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना) के अनुरोध पर पुलिस उपाधीक्षक रणजीत कुमार निराला के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया.

धावादल ने 19 नवंबर 2026 को छतौनी स्थित आर्य समाज मंदिर के पास सड़क किनारे से श्याम कुमार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर उसे विशेष न्यायालय (निगरानी), मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया गया और मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है.

भ्रष्टाचार के विरुद्ध ब्यूरो के आंकड़े एक नजर में

विवरण / अवधिदर्ज कांड / स्थितिबरामदगी एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
वर्ष 2026 (अब तक)134 प्राथमिकी दर्ज + 01 जिला से स्थानांतरित (कुल 135 कांड अनुसंधानित)ट्रैप संबंधी 122वां कांड; कुल 121 अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार; कुल 45,68,400 रुपये एवं 37,000 रुपये की एक नई वाशिंग मशीन जब्त k2.jpg
वर्ष 2025 (पिछला वर्ष)कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज37,80,300 रुपये रिश्वत राशि बरामद एवं 19,800 रुपये की एक नई वाशिंग मशीन जब्त

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here