भीड़ से निपटने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेड अलर्ट! छठ महापर्व पर यात्रियों की सुरक्षा और क्राउड कंट्रोल को लेकर प्रशासन सख्त, DM और SSP एवं GM और DRM ने अधिकारियों के साथ किया हाई-लेवल निरीक्षण

मुजफ्फरपुर: छठ महापर्व की समाप्ति के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्यों को लेकर जिला प्रशासन और रेलवे पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, क्राउड कंट्रोल (भीड़ नियंत्रण) और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त ने रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन एवं आस-पास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक (DRM) सहित अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनके साथ भीड़-नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर गहन विमर्श किया गया।

मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में छठ महापर्व की तैयारियों और भीड़ नियंत्रण को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करते जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी.

होल्डिंग एरिया, पेयजल और मेडिकल की चाक-चौबंद व्यवस्था

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि छठ पूजा के बाद बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों से वापस लौटते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे के सहयोग से विशेष तैयारियां की गई हैं। क्राउड कंट्रोल को पुख्ता करने के लिए जंक्शन के पास तीन होल्डिंग एरिया विकसित किए जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में छठ महापर्व की तैयारियों और भीड़ नियंत्रण को लेकर मीडिया को जानकारी देते  जिलाधिकारी,एवं  वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन यात्रियों की ट्रेनें लेट होंगी, वे सीधे होल्डिंग एरिया में विश्राम करेंगे। इन टेंटों में यात्रियों की सुविधा के लिए कालीन बिछाने के साथ-साथ बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, चलन शौचालय, मेडिकल कैंप, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और डिस्प्ले सिस्टम भी मुस्तैद किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात रखी गई हैं।

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और अपग्रेडेशन कार्यों का जायजा लेते समस्तीपुर डीआरएम , रेल पुलिस अधीक्षक मुज. एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी.

पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक प्लान भी तैयार

छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है ताकि आने वाले दिनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुचारू रूप से मैनेज किया जा सके और लोग पूरी तरह सुरक्षित (इंसिडेंट फ्री) तरीके से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकें।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here