हाजीपुर/वैशाली: वैशाली जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने लोकहित और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में तैनात सब-इंस्पेक्टरों (पु०अ०नि०) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस महकमे में अचानक हुए इस फेरबदल से हड़कंप मच गया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को नई थानों व चौकियों की कमान थमाई गई है।
तबादला सूची और नई तैनाती:
- आदर्श कुमार: पूर्व में हथसारगंज चौकी के प्रभारी पद पर तैनात आदर्श कुमार को पदोन्नत करते हुए महिसौर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- अंकित आलोक: जिला आसूचना इकाई (DIU) वैशाली में कार्यरत अंकित आलोक को हथसारगंज चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- राजेश कुमार: बिदुपुर थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात राजेश कुमार को चकसिकंदर चौकी की कमान सौंपी गई है।
- काजु कुमार: सदर थाना अनुसंधान इकाई से हटाकर काजु कुमार को जबुआ चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
- रूपक कुमार: राजापाकर थाना अनुसंधान इकाई में कार्यरत रूपक कुमार को बभनीमठ चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
- पुरुषोत्तम यादव: महनार थाना अनुसंधान इकाई में तैनात पुरुषोत्तम यादव को करनौती चौकी के प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर कार्यभार संभालेंगे। इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित अनुसंधान प्रक्रिया में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


