प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता: नगर पंचायत कार्यालय के नाजीर 72,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

सहरसा/पटना : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम ने सौरबाजार नगर पंचायत कार्यालय में एक कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत कार्यालय के नाजीर मुकुल कुमार को 72,000 (बहत्तर हजार) रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सौरबाजार नगर पंचायत कार्यालय, सहरसा में 72,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार नाजीर मुकुल कुमार के साथ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम।

क्या है पूरा मामला?

परिवादी हरे कृष्ण कुमार (पिता – स्व० बलदेव साह, सा०+पो०+थाना- सौरबाजार, जिला- सहरसा) द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नौ लाभुकों को दूसरी किस्त का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो की कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलने पर निगरानी थाना कांड संख्या- 126/26, दिनांक 26/10/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद अनुसंधानकर्ता अमित कुमार मिश्र (पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना) के अनुरोध पर संजय कुमार (पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना) के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त मुकुल कुमार को सौरबाजार नगर पंचायत कार्यालय से 72,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जाएगा तथा अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here