एमआईटी परिसर में एसएसपी की पाठशाला: साइबर अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का महाअभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुरुमंत्र

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग के बढ़ते खतरों, साइबर ठगी से बचाव, महिला व बालिका सुरक्षा, नशामुक्ति और एक अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।

एमआईटी मुजफ्फरपुर के प्रेक्षागृह में आयोजित साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, कॉलेज प्रशासन के अधिकारी और भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राएं।

साइबर ठगी से सावधान: सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं। तकनीक के विस्तार के साथ-साथ साइबर अपराधों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों को चेताते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत विवरण कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉल से बचने के लिए लगातार सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है।

महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी एसएसपी ने परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में बने विभिन्न कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति या अप्रिय घटना होने पर बिना डरे तत्काल पुलिस प्रशासन की मदद लें।

नशामुक्ति से ही संभव है उज्ज्वल भविष्य-  युवाओं को अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की सीख देते हुए एसएसपी ने नशामुक्ति और सामाजिक नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य और रीढ़ हैं। नशे की लत न केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद करती है बल्कि पूरे समाज को अंधकार में धकेल देती है। इसलिए छात्र अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही, सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा में लगाएं।

छात्रों के सवालों का एसएसपी ने दिया त्वरित समाधान-  कार्यक्रम के अंतिम चरण में संवाद सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े कई व्यावहारिक सवाल पूछे। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सभी जिज्ञासाओं और प्रश्नों का अत्यंत सहजता व विस्तार से उत्तर दिया।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here