पटना में सजेगा नौकरियों का महाबाजार: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ‘कौशल’ देगा ‘रोजगार’!

पटना। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा द्वार खुलने जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा कौशल से रोजगार, स्वस्थ और सशक्त बिहार” के संकल्प के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा इवेंट राजधानी पटना के ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान में आयोजित होगा।

तीन दिनों तक बरसेगी नौकरियों की बौछार

यह रोजगार मेला 25, 26 एवं 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है, जहाँ एक ही छत के नीचे कई बड़ी कंपनियाँ और संस्थान कुशल युवाओं का चयन करेंगे। इस मेले का उद्देश्य न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य ढांचे को भी सशक्त बनाना है।

डिजिटल तरीके से होगा पंजीकरण

मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को भटकने की आवश्यकता नहीं है। बिहार सरकार ने पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा है:

  • इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://detjob.bihar.gov.in/registration पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • सुविधा के लिए विभाग द्वारा एक QR Code भी जारी किया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करके सीधे रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुँचा जा सकता है।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर जारी किया है। युवा 1800 296 5656 पर कॉल करके अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here