ताजपुर की सड़कों पर उतरे क्रांतिकारी, ‘डब्बा कलेक्शन’ से जुटा रहे जन-समर्थन!

दरभंगा राज्य सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मोतीपुर मंडी में गूंजे इंकलाबी नारे, कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत।

ताजपुर (समस्तीपुर): भाकपा माले के आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की गूंज अब समस्तीपुर की सड़कों पर सुनाई देने लगी है। रविवार को ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी में भाकपा माले और उसके विभिन्न जनसंगठनों ने एक बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया। सम्मेलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने डब्बा कलेक्शन कर जनता से आर्थिक और नैतिक समर्थन की अपील की।

हाथों में झंडे और मन में क्रांति का जज्बा अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडे और सम्मेलन से जुड़े बैनर लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने मंडी के हर कोने में जाकर आम जनता, मजदूरों, किसानों और नौजवानों से मुलाकात की। नेताओं ने आह्वान किया कि सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाना हर संघर्षशील नागरिक की जिम्मेदारी है।

16 मई से दरभंगा में होगा महामंथन गौरतलब है कि भाकपा माले का यह ऐतिहासिक 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई 2026 तक दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होना तय हुआ है। इस सम्मेलन में संगठन की भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी और जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी।

नेताओं ने भरी हुंकार इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन शोषितों और वंचितों की आवाज को और बुलंद करेगा। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, जीतेंद्र सहनी, और मोतीलाल सिंह समेत कई दिग्गज कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here