सकरा (मुजफ्फरपुर): प्रखंड के बसंतपुर झिटकाही स्थित अशोक विहार होटल के पीछे बने विशाल खेल मैदान में चैत्र नवरात्र महापर्व को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। मंगलवार को यहां पावन धरती पर सुबह माता के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि की कामना की।

बाजे-गाजे के साथ निकला बेलवाड़ी निमंत्रण

संध्या काल में पूजा समिति द्वारा भव्य बेलवाड़ी निमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ श्रद्धालु माता को आमंत्रित करने निकले। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों के उत्साह और आस्था ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

आज मध्य रात्रि होगी निशा पूजा

समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात्रि माता की निशा पूजा और बली पूजा का विधान संपन्न किया जाएगा। इसके उपरांत माता की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी और भव्य पट खोले जाएंगे। शुक्रवार सुबह से आम श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।

इनकी रही सक्रिय सहभागिता

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय गणमान्य लोग और आयोजन समिति के सदस्य मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। मौके पर:

वीरेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, रूपेश सिंह, अभय, करुणा, अमित, चंद्र मनी, अरुण सिंह, टिंकू सिंह, कमलेश सिंह, मन्ना जी, उदयप्रताप सिंह, रिंकू सिंह, जगमोहन, नन्द कुमार सिंह, अरुण साह, ठाकुर टिंकू सिंह और वशिष्ठ सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here