रामनवमी के शुभ संयोग पर सादगी से मनाया गया पूर्व प्रत्याशी उमेश राम का 61वां जन्मदिन

सकरा। सकरा (सु०) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और कांग्रेस महागठबंधन के वरिष्ठ नेता उमेश कुमार राम का 61वां जन्मदिन गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस वर्ष उनका जन्मदिन रामनवमी के पावन अवसर के साथ आने से समर्थकों और परिजनों में दोगुना उत्साह देखा गया।

इस विशेष अवसर पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला राजद मीडिया चेयरमैन प्रशांत राज, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मनीष यादव, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह और राजद नेता शशि भूषण राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उमेश कुमार राम ने कहा, “ईश्वर की असीम कृपा है कि रामनवमी के पावन पर्व पर ही मेरा जन्मदिन पड़ा है। मैं जनता और अपने शुभचिंतकों से केवल आशीर्वाद और स्नेह की अपेक्षा रखता हूं।” उन्होंने सादगी से जन्मदिन मनाने के निर्णय के साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वालों में मोहम्मद हैदर रजक, भोला पासवान, अविनाश कुमार, रिमा भारती, रिशु यादव और हिमांशु राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। सभी नेताओं ने उनके उज्जवल राजनीतिक और सामाजिक भविष्य की मंगलकामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here