सकरा (मुजफ्फरपुर): सकरा ब्लॉक में बुधवार को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एक विशाल हुजूम में तब्दील हो गई। सकरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर इतना मजबूत बनाना है कि आम जनता की आवाज शासन के गलियारों तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके। यह बैठक सकरा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पर आयेजित किया गया । कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम और गगनभेदी नारों के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया कि अब कांग्रेस केवल ड्राइंग रूम की राजनीति नहीं, बल्कि पंचायत और बूथ स्तर पर ‘फौलादी’ संगठन खड़ा कर शासन की ईंट से ईंट बजाने को तैयार है।

जमीनी फीडबैक पर होगा नेतृत्व का फैसला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि संगठन में थोपे हुए नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पसंद के लोग आगे आएं। मैं हर प्रखंड का भ्रमण कर एक-एक कार्यकर्ता का विचार जान रहा हूं। आपके सुझाव ही जिला और प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का आधार बनेंगे।”
पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम का शक्ति प्रदर्शन
सकरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। उमेश राम ने कहा कि यह अभियान जनता की उस आवाज को बुलंद करने के लिए है, जिसे वर्तमान शासन व्यवस्था में दबाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तक पहुंचें और कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक ले जाएं।

दिग्गजों का जमावड़ा: एकजुट दिखी कांग्रेस
बैठक में पी.सी.सी. ऑब्जर्वर कमलदेव नारायण शुक्ला और जयेश सिंह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सत्ता के गलियारों तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल ने संगठन की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की।
महिला शक्ति की बढ़ी भागीदारी: बैठक में ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सरोज और बिहार प्रदेश प्रतिनिधि अनीता देवी की सक्रियता ने यह संदेश दिया कि आगामी सांगठनिक ढांचे में महिलाओं को प्रमुख स्थान दिया जाएगा।
इन दिग्गजों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
- वरिष्ठ नेता: मयंक कुमार मुन्ना, कृपा शंकर शाही, धर्मवीर शुक्ला।
- महिला नेतृत्व: ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सरोज एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अनीता देवी।
- प्रमुख कार्यकर्ता: मनोज कुमार सिंह, राजीव कुमार, मुकेश त्रिपाठी, डॉ. मनीष यादव, सरोज कुमार उर्फ हरी यादव, मो. निसार अंसारी, रामचंद्र राम, मो. हैदर रजक, विजय यादव, शम्स तबरेज, विजय पाण्डेय, मो. मुबारक हुसैन, अशोक कुमार एवं पृथ्वी पासवान।
राजनीतिक मायने
जानकारों का मानना है कि सकरा में हुआ यह जुटान आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। महागठबंधन के भीतर अपनी दावेदारी मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ को एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।




