मुजफ्फरपुर। भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तर बिहार प्रांत के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चैत्र रामनवमी और विक्रम संवत् 2083 के पावन अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में आयोजित होगा।

मुख्य विषय: शिक्षा में रामत्व
इस वर्ष स्थापना दिवस का मुख्य विषय ‘शिक्षा में रामत्व‘ रखा गया है, जिस पर विद्वानों द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में शिक्षा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी:
- मुख्य वक्ता: डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर)।
- मुख्य अतिथि: डॉ. अमरेंद्र ठाकुर (पूर्व प्राचार्य, महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज, मुजफ्फरपुर)।
- विशिष्ट अतिथि: डॉ. अवधेश ठाकुर (पूर्व प्राचार्य, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बेतिया)।
- अध्यक्षता: कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तर बिहार के माननीय अध्यक्ष अजीत कुमार करेंगे।

आयोजन की तैयारी
संस्था के प्रांत मंत्री डॉ. नवीन तिवारी और व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने शिक्षाविदों, समाजसेवियों और छात्रों से इस बौद्धिक विमर्श का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है।



